सरकार के इशारे पर संजय सिंह की गिरफ्तारी आप कार्यकर्त्ताओं में रोष

101
सरकार के इशारे पर संजय सिंह की गिरफ्तारी आप कार्यकर्त्ताओं में रोष
सरकार के इशारे पर संजय सिंह की गिरफ्तारी आप कार्यकर्त्ताओं में रोष

मोदी सरकार के इशारे पर संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में भारी रोष.संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी के AAP नेता और हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में डाला डेरा. सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, यूपी से सैंकड़ो कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में हुए शामिल. सरकार के इशारे पर संजय सिंह की गिरफ्तारी आप कार्यकर्त्ताओं में रोष

लखनऊ- आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में भारी रोष है. संजय सिंह की फर्जी और निराधार गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्त्ता पिछले एक सप्ताह में तीसरा बड़ा प्रदर्शन कर चुके हैं.यूपी सहित देश भर में जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी के सभी नेता और हजारों कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुँच चुके है. कार्यकर्त्ताओं का कहना है ज़ब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होती तब तक दिल्ली में डेरा डाले रहेंगे.

2024 में हार के डर से मोदी ने इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया – महेन्द्र सिंह

महेन्द्र सिंह ने कहा मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है.2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है – प्रिंस सोनी

प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर प्रिंस सोनी ने कहा ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नही भेजा. संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया.

सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं- दिनेश पटेल

निर्वतमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नही हैं.पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, ब्रज कुमारी सिंह, शेखर दीक्षित, नीलम यादव, इंजीनियर इमरान लतीफ, मीनाक्षी श्रीवास्तव बंसराज दुबे, इरम, सैयद अमीर सरदार राजे, विनय पटेल शैलेंद्र राठौर सोमेंद्र ढाका अंकुश चौधरी, शकील मालिक, तरुनीमा श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. सरकार के इशारे पर संजय सिंह की गिरफ्तारी आप कार्यकर्त्ताओं में रोष