पीटकर घायल करने की घटना सपा करेगी जाँच

75

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद प्रयागराज में दिनांक 04 फरवरी 2021 को ग्राम वसवार थाना घूरपुर में निषाद समाज के नाविकों की नांवों को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों से तोड़कर नष्ट करने एवं ग्रामीण महिलाओं तथा बच्चों को लाठी डंडों से मार पीटकर घायल करने की घटना की जांच करने हेतु 8 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो दिनांक 10 फरवरी 2021 को ग्राम वसवार थाना घूरपुर जिला प्रयागराज पहुंचकर पीड़ितों से मिलेगी।

गठित जांच कमेटी में सर्वश्री डाॅ0 राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, उज्जल रमण सिंह विधायक, रामवृ़क्ष यादव सदस्य विधान परिषद, वासुदेव यादव सदस्य विधान परिषद, संदीप यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निशाद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पप्पू लाल निषाद पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रयागराज, संदीप पटेल जिला महासचिव प्रयागराज सदस्य हैं।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद हरदोई के ग्राम धन्नूपुरवा थाना शहर कोतवाली में भाजपा संरक्षित भूमाफियाओं द्वारा मकान पर कब्जा की धमकी से परेशान परिवार द्वारा सामूहिक आत्मदाह के प्रयास से घायल पीड़ित लोगों से मिलकर घटना की जानकारी हेतु 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ग्राम धन्नूपुरवा थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई दिनांक 9 फरवरी 2021 को पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यगणों में सर्वश्री डाॅ0 मनोज पाण्डेय पूर्व मंत्री एवं विधायक, डाॅ0 राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, उदयवीर सिंह सदस्य विधान परिषद, शशांक यादव सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद ऊषा वर्मा शामिल है।