दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ: मुख्यमंत्री

119


मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने जनपद गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केन्द्र, 10 किलोवॉट एफ0एम0 रिले केन्द्र जनपद इटावा, गदानियाजनपद लखीमपुर खीरी एवं नानपारा जनपद बहराइच का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण,प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज 05 करोड़ से अधिक पूर्वी उ0प्र0 के लोगों का दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ।इस भू-उपग्रह केन्द्र के माध्यम से न केवल पूर्वी उ0प्र0, बल्कि बिहारका एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां थोड़ी बहुत राष्ट्र विरोधी हलचलें होती हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने मेंयह दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा।दूरदर्शन के माध्यम से भोजपुरी भाषा में प्रसारणहोगा और भोजपुरी रंगकर्मियों को एक मंच मिलेगा,मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर कारखाने में प्रधानमंत्री जीके प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनपद गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केन्द्र, 10 किलोवॉट एफ0एम0 रिले केन्द्र जनपद इटावा, गदानिया जनपद लखीमपुर खीरी एवं नानपारा जनपद बहराइच का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज 05 करोड़ से अधिक पूर्वी उ0प्र0 के लोगों का दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि इस भू-उपग्रह केन्द्र के माध्यम से न केवल पूर्वी उ0प्र0, बल्कि बिहार का एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां थोड़ी बहुत राष्ट्र विरोधी हलचलें होती हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने में यह दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र अपने रचनात्मक एवं प्रभावोत्पादक कार्यक्रमों के माध्यम से निरन्तर जनमानस को प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के माध्यम से भोजपुरी भाषा में प्रसारण होगा और भोजपुरी रंगकर्मियों को एक मंच भी मिलेगा।

आने वाले समय में 03 और ट्रांसमीटर जनपद सुलतानपुर, रामपुर और महराजगंज में अगले 8 महीने के अन्दर स्थापित किए जाएंगे-केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री


केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि 50 लाख लोगों को जनपद इटावा के ट्रंासमीटर से लाभ मिलेगा। जनपद लखीमपुर खीरी के गदानिया, जनपद बहराइच के नानपारा ट्रांसमीटर से क्रमशः 35 लाख और 25 लाख लोगों को एफ0एम0 की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में 03 और ट्रांसमीटर जनपद सुलतानपुर, जनपद रामपुर और जनपद महराजगंज में अगले 8 महीने के अन्दर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी इलाके में अगर ऑल इण्डिया रेडियो के एफ0एम0 ट्रांसमीटर की जरूरत होगी, तो केन्द्र सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रखी जाएगी और वहां एफ0एम0 ट्रांसमीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।


केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा है कि भोजपुरी भाषा में कुछ कार्यक्रम किए जाएं। दूरदर्शन के प्लेटफार्म से भोजपुरी भाषा में आगामी समय में 01 घण्टे का कार्यक्रम दूरदर्शन पर भोजपुरी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को फायदा होगा। दूरदर्शन के साथ साथ ऑल इण्डिया रेडियो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के करोड़ों लोंगो तक जन-जन की आवाज पहुंचायी है।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर कारखाने में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।