‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मान-अनिल राजभर

89

दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा 10 श्रेणियों के अन्र्तगत 27 व्यक्तियों/संस्थाओं को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किये जाने हेतु चयनित।

लखनऊ, प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, मंत्री अनिल राजभर, की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा 10 श्रेणियों के अन्र्तगत 27 व्यक्तियों/संस्थाओं को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया है।

श्रेणी-1  सर्वश्रेश्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में श्री रवि कुमार, आगरा,  श्री खालिद बिन यूसुफ खां जनपद अलीगढ़, सुश्री सावित्री जनपद वाराणसी, सर्वश्रेश्ठ स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए श्री सुनील मंगल कानपुर नगर का चयन किया गया है। श्रेणी -2  दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेश्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेश्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के रूप में कुशीनगर मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लि0, द्वारा पूर्वाचल ग्रामीण सेवा समिति, फातिमानगर, पादरी बाजार, गोरखपुर को चयनित किया गया है। श्रेणी -3  दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेश्ठ व्यक्ति के रूप में नत्थूसिंह कटियार  कानपुर देहात तथा श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, संतकबीरनगर का चयन किया गया है।

श्रेणी -3  दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेश्ठ संस्था के लिए मूक-बधिर विद्यालय, 221-रेसकोर्स रोड, मेरठ कैन्ट, मेरठ तथा जन विकास समिति, धर्मालपुर, मुरदहा, वाराणसी का चयन किया गया है। श्रेणी -4  प्रेरणाश्रोत के लिए श्री नागेष कुमार बाराबंकी, कु0  विभा गोयल आजमगढ़, कु0 मोनी वर्मा सिद्धार्थ नगर, श्री गोपाल खण्डेलवाल मीरजापुर तथा कु0 सोनी सिन्हा, हरदोई का चयन किया गया है। श्रेणी -5  दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेश्ठ नवीन अनुसंधान व उत्पाद विकास के लिए श्री सलमान खान मुरादाबाद तथा डा0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह बाराबंकी का चयन किया गया है। श्रेणी -6  दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेश्ठ कार्य के लिये अलीगढ़ मुस्लिम विष्वविद्यालय, अलीगढ़ तथा सिद्धार्थ षिक्षा निकेतन, रमवापुर राउत, सिद्धार्थनगर को चयनित किया गया है। श्रेणी -7  दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाला सर्वश्रेश्ठ जिला के रूप में जनपद सहारनपुर को चयनित किया गया है। श्रेणी -8  सर्वश्रेश्ठ सृजनषील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेश्ठ बालक/बालिका के लिए श्री मिथिलेष कुमार जायसवाल बहराइच, कु0 मेनका तिवारी, कानपुर नगर को सर्वश्रेश्ठ सृजनषील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति तथा कु0 ज्योति मुजफ्फरनगर को सर्वश्रेश्ठ सृजनषील दिव्यांग (बालिका) तथा श्री लक्ष्य षर्मा, अलीगढ़ को सर्वश्रेश्ठ सृजनषील दिव्यांग (बालक) के लिए चयनित किया गया है। श्रेणी -11  सर्वश्रेश्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के लिए श्री अर्पण षर्मा बरेली तथा कु0 प्रिया, लखनऊ को चयनित किया गया है। श्रेणी -12  दिव्यांगजन के सषक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेषक, दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर को दिव्यांगजन के सषक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी तथा श्री संतोश कुमार गुप्ता, लखनऊ को दिव्यांगजन के सषक्तीकरण हेतु कार्यरत कर्मचारी के लिए चयनित किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त समिति द्वारा श्री सुखबीर सिंह भदौरिया,  पीलीभीत को दिव्यांगजन हेतु प्रदान की गई सेवाओं के दृष्टिगत उन्हें पृथक से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों/ संस्थाओं को नियत पुरस्कार की धनराशि का अन्तरण उनके बैंक खातों में किया जायेगा।