अयोध्या में पात्रता राशन कार्डो की 432595 संख्या

68

मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल ने एक अन्य बैठक खाद्य तथा रसद विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिसमें प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष मुखिया में आधार सीडिंग की स्थिति, प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष कुल सदस्यों में आधार सीडिंग की स्थिति, राशन कार्ड, जिनमें परिवार के एक भी सदस्य का आधार उपलब्ध नही है, जनपदों में प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण एवं प्राॅक्सी विधि के माध्यम से माह अगस्त 2021 में खाद्यान्न वितरण की की स्थिति (नियमित), जनपदों में प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण एवं प्राॅक्सी विधि के माध्यम से माह अगस्त 2021 में खाद्यान्न वितरण की की स्थिति (पीएमजीकेएवाई), आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निलम्बित दुकानों का विवरण, आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निरस्त दुकानों का विवरण, महाविधवक्ता उ0प्र0 की वेबसाइड पर मण्डल/जनपद स्तर पर प्रदर्शित हो रहे वादों की स्थिति, माह-जनवरी 2012 से माह-अगस्त 2021 तक न्याय विभाग के प्रारूप पर खाद्य विभाग से सम्बंधित प्रति शपथ पत्र दाखिल करने हेतु लम्बित वादों की स्थिति, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति (प्रथम स्तर), मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति (द्वितीय स्तर), आनलाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति की सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मण्डल के जनपद अयोध्या में कुल पात्रता राशन कार्डो की 432595 संख्या है जिसमें मुखिया में आधार फीडिंग की संख्या 432243 है। इसी तरह जनपद अम्बेडकरनगर में 352519 के सापेक्ष 351870, जनपद अमेठी में 352519 के सापेक्ष 351870, जनपद बाराबंकी में 647271 के सापेक्ष 644684, जनपद सुल्तानपुर में 443969 के सापेक्ष 443285 मुखिया में आधार फीड हुये है। इस तरह मण्डल में कुल 2275991 के सापेक्ष 2271541 मुखिया में आधार फीड किये गये है। मण्डलायुक्त ने आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निलम्बित मण्डल में कुल 5388 दुकानें है जिसमें दो माह से 30 दुकानों को निलम्बित किया गया है।


इसी तरह मण्डलायुक्त ने गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में जनपदवार गेहूं खरीद प्रगति, गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में जनपदवार खाद्य विभाग बिलिंग प्रगति, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में समय सारिणी पर तैयारी की कार्यवाही, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में कृषक पंजीकरण, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में नामित अधिकारी, धान खरीद वर्ष 2021-22 में धान उत्पादकता का सर्वेक्षण व आंकलन, धान खरीद वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित क्रय केन्द्रों की संख्या, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार धान खरीद प्रगति, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार धान खरीद बिलिंग प्रगति, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार अवशेष सीएमआर की स्थिति, वसूली एवं कार्यवाही, धान खरीद वर्ष 2020-21 में एजेंसीवार अवशेष सीएमआर की स्थिति, वसूली एवं कार्यवाही तथा एनएफएसए/पीएमजीकेएवाई योजना में खाद्यान्न उठान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद वर्ष 2021-22 हेतु मण्डल में नामित अधिकारियों को लगाया है जिसमें अयोध्या में श्री गोरेलाल शुक्ल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417612, अम्बेडकरनगर में श्री पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417610, सुल्तानपुर में श्री हर्षदेव पांडेय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454416176, बाराबंकी में श्री संदीप कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417611 व जनपद अमेठी में श्री एसपी सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454418892 को नामित अधिकारी बनाया गया है। बैठक में मण्डल के सम्बंधित अधिकारियों के अलावा संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविन्द चन्द्र जैन उपस्थित रहे।