शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

286
शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश
शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

लखनऊ। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शहर की समस्या बढ़ती जा रही है। मेयर सबसे ज्यादा भाजपा के रहे हैं। शहर की अव्यवस्था के लिए भाजपा जिम्मेदार है। गलियों की हालत खराब है। सड़क पर गद्दे है। अयोध्या में जिन पर अंगुली उठी भाजपा ने उसका टिकट काट दिया। शाहजहापुर में उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने स्मार्ट सिटी में कुछ नही किया। पार्क को बर्बाद कर दिया। जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लखनऊ में ट्रैफिक का बुरा हाल है। कूड़े से बिजली बनाने का कारखाना कहा गया.? सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कोई काम नहीं हुआ। बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अलग-अलग चीजें ले आते हैं। पेड़ काट दिए गए।सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब किसी को लखनऊ में काम दिखाना होगा तो समाजवादी सरकार के काम दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग शहर से जानवर नहीं हटा पाये है। वे शहर को स्मार्ट क्या ख़ाक बनाएंगे। लखनऊ कानपुर की मेट्रो आगे क्यों नहीं बढ़ा। रीवर फ्रंट को बर्बाद कर दिया। शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने पहली बार भाजपा की ओर से जारी गाने पर बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा और शीर्ष नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि गाने को जिसने पोस्ट किया और जिस पहले हैंडल से उसको ट्वीट किया गया, वह सवाल खड़े करता है। अखिलेश ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह गाना जारी किया गया है। महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। सफाई के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश ने यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर करारा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को आप सीसीटीवी कैमरों के जरिए देख सकते हैं। अखिलेश का इशारा प्रयागराज हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज को लेकर होने की बात भी कही जाने लगी है। दरअसल, पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक गाने के जरिए अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला गया। भाजपा की ओर से जारी गाने के बोल ‘गुंडे पुकारते हैं अखिलेश’ था। इस पर अब अखिलेश यादव ने करारा तंज कसा है।

यह है सपा की घोषणा पत्र की प्रमुख बातें–

भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा ही दिया है। जनता को परेशान किया। शहर में वायु प्रदूषण अनियंत्रित है। साफ सफाई के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ है। यातायात व्यवस्था अनियंत्रित है। सड़के उबर खाबर हैं।

अखिलेश ने कहा कि क्योटो को किसी ने देखा नहीं था, इसलिए उन्होंने कहा कि हम बनारस को क्योटो बनाएंगे। लखनऊ वालों को पता नहीं कौन सा सपना दिखा दिया है? इसे कौन सा शहर बना देंगे? समझ से बाहर है। गूगल पर अगर क्योटो को देखेंगे तो दुख होगा कि दिल्ली और लखनऊ में सरकार होने के बाद भी क्योटो के समान 5 फीसदी काम भी नहीं हुआ है।

सपा आई तो यह काम होंगे

सपा ने सुंदरीकरण के लिए गोमती रिवरफ्रंट जनेश्वर मिश्र लोहिया पार्क इकाना स्टेडियम आदि का निर्माण कराया। सपा नगर स्तर पर अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को नगर भारती सम्मान देगी। समाजवादी कैंटीन, किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। सपा व्यापारियों से कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देगी ।सफाई कर्मियों को विशेष उपकरण मुहैया कराएगी। पार्कों में योग केंद्र खोलेंगे। शादी और दूसरे कार्यक्रमों के लिए नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाएंगे ।गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा । जलभराव खत्म किया जाएगा । बीमारियों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

अखिलेश ने कहा कि अब जब चुनाव होने वाले हैं तो भाजपा के लोग मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जनता से अपील है कि जब जनता वोट करे तो मुद्दों को ध्यान में रखे और सपा को समर्थन करे।

भाजपा अलोकतांत्रिक और षड्यंत्रकारी राजनीति करती है। वह सत्ता की भूख मिटाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ रही है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग जाति,धर्म, गरीब, किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिला, शिक्षक, वकील, सभी लोगों से आह्वान करती है कि वह भाजपा की विकास विरोधी नीतियों के विरुद्ध महापौर पार्षद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सभासद तथा नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को विजई बनाएं और अपने लिए विकास का द्वार खोलें। शहर की समस्या जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश