तीसरे चरण में भाजपा ने किया नंगानाच-अखिलेश यादव

28
तीसरे चरण में भाजपा ने किया नंगानाच-अखिलेश यादव
तीसरे चरण में भाजपा ने किया नंगानाच-अखिलेश यादव

आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं और बरेली के मतदाताओं ने जिस जोशखरोश से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान किया है, उससे अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा और तीसरे चरण में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। तीसरे चरण में भाजपा ने किया नंगानाच-अखिलेश यादव

भाजपा ने अपनी हार होते देखकर कई जनपदों में सत्ता का खुलकर दुरूपयोग किया। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं को कई जगह मतदान से रोका गया, दबंगों ने कई जगह मतदाताओं को डराया, धमकाया। कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारी और पीठासीन अधिकारी भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें करते रहे। फिर भी भाजपाई जोरजुल्म से ऊबी जनता हर तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जिताने के लिए मजबूती से खड़ी रही।

लोकसभा मैनुपरी में जहां से डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी की सांसद है और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी है भाजपाई नंगनाच कुछ ज्यादा ही नजर आया। फर्जी मतदान कराते हुए कई भाजपाई दबंगों के नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को भेजे गए हैं। समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट को पोलिंग स्टेशन से बाहर निकाला गया। विधानसभा क्षेत्र 107 मैनपुरी के बूथ संख्या 165,166,129,130,131 पर किशनी की बूथ संख्या- 141, 142,143, 208 पर जबरन मतदान हुआ। भाजपाइयों द्वारा बूथ कैप्चरिंग के मामले सामने आए। बदायंू में बीएलओ से पर्चियां पुलिस ने छीन ली।

भोगांव के बूथ संख्या- 412 पर भाजपाई दबंगों ने समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट का सिर फोड़ दिया। बूथ पर कब्जा कर डम्प कर दिया। ईवीएम खराबी की शिकायतें तो आम हो गई है। बदायूं में बूथ संख्या 279, 280 पर बीएलओ ने मतदाता सूची नहीं बांटी, पीठासीन अधिकारी हाथ की लिखी पर्ची को मान्यता नहीं दे रहा हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किशनी के बूथ संख्या-67 पर फर्जी मतदान किया गया। करहल के बूथ संख्या-315 पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का बस्ता फेक दिया। भोगांव के बूथ संख्या-315 पर भी कमजोर लोगों के वोट नहीं पड़ने दिए जा रहे हैं। करहल की बूथ संख्या 225 पर भाजपा नेता शिवराज सिंह यादव मतदान केन्द्र के सामने बैठकर मतदाताओं से गुंडागर्दी करते रहे।

भाजपा के इशारे पर मैनपुरी में बूथ एजेंट रामू गुप्ता उर्फ रजत गुप्ता, कार्यकर्ता दीपू चौहान, विजय पाल को पुलिस जबरन उठा ले गई। किशनी की बूथ संख्या 176 पर भाजपा प्रत्याशी का बेटा लोगों से गाली गलौज करता मिला।लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं में महंगाई, बेकारी और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर विफलता के आरोप लगाए और उसकी समाज को बांटने वाली नीतियों पर आक्रोश जताया। कई मतदाता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग से भी क्षुब्ध दिखे। नौजवानों, किसानों का रोष भाजपा के झूठे वादों पर था। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी को पूर्व के दो चरणों में हुए मतदान में भी मतदाताओं का अभूतपूर्व समर्थन हासिल हुआ है। पिछले 10 सालों के शासन काल में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया। जनता की परेशानियां बढ़ाई और इलेक्टोरल बांड जैसा भयंकर घोटाला किया। मतदाता इस सबसे ज्यादा आक्रोशित है। मतदाता ने अब भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। श्री यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि जब तक ईवीएम सील न हो जाए मुस्तैद रहें और चौकन्ना रहें। तीसरे चरण में भाजपा ने किया नंगानाच-अखिलेश यादव