भाजपा जनता का हक और संविधान छीनना चाहती-डिंपल यादव

25
भाजपा जनता का हक और संविधान छीनना चाहती-डिंपल यादव
भाजपा जनता का हक और संविधान छीनना चाहती-डिंपल यादव

किसनी। सपा से मैनपुरी लोकसभा प्रत्याशी व सपा सांसद डिंपल यादव गुरुवार को किशनी विधानसभा के गाँव पलिया निवासी प्रधान पलिया श्री मती सुमन कठेरिया के आवास पर चुनावी जनसभा में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ओर सपा सांसद डिंपल यादव ने बताया कि भाजपा में शामिल होते ही दागी बेदाग हो जाता है। हमारी पार्टी ने हमेशा हर व्यक्ति का सुख और दुख में साथ दिया और महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा न्याय के लिए भटकना पड़ता है। आधी आबादी महिलाओं की वह अपनी बात सरकार तक नहीं रख सकती है और सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है व जनता का हक और संविधान की लड़ाई को हड़पना चाहती है। भाजपा जनता का हक और संविधान छीनना चाहती-डिंपल यादव

पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने बताया कि यह बात सभी जानते हैं युवाओं को रोजगार किसानों की आय दोगुनी के वादे धरातल पर नहीं उतरे हैं। किसान को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्याम कारन शाक्य ,के वोट सिंह यादव, सतीश यादव, सोरन सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। भाजपा जनता का हक और संविधान छीनना चाहती-डिंपल यादव