सबके साथ,विकास और विश्वास का बजट-भूपेन्द्र यादव

184

सबके साथ,विकास और विश्वास का बजट-भूपेन्द्र यादव

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में रविवार को भारत सरकार के केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा केन्द्रीय बजट 2023-24 विषय पर की गई प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु -ः

उत्तर प्रदेश में सुशासन की स्थापना से प्रदेश का वातावरण तथा पर्यावरण सुखद हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्विक महामारी कोविड के बाद प्रगति की रफ्तार को तेजी से पकड़ा है। देश के आर्थिक सर्वे में यह स्पष्ट दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ईज ऑॅफ डूइंग बिजनेस की स्थतियों में सुधार कर केन्द्र सरकार ने नई पॉलिसियों का निर्माण तथा अनावश्यक औपचारिकताओं को समाप्त करने से देश में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सुखद स्थितियों का निर्माण हुआ है। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिन्होंने अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को दुनिया के सामने रखा है। गरीब कल्याण के लिए प्रेरित केन्द्र सरकार ने युवाओं और महिलाओं की ताकत को बढ़ाते हुए देश की अनेकता में एकता की पहचान को मजबूत करने तथा बजट के माध्यम से मानवीय विषयों को रेखाकिंत करने का काम किया है। तकनीकी आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाला बजट है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने वाला बजट है।

यह भी पढ़ें -योगी ने संत रविदास के दरबार टेका मत्था

मजबूत भारत के निर्माण करने वाला बजट है। बजट में समावेशी विकास तथा अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाने का संकल्प व साहस समाहित है। बजट में लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता, क्षमता, देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के अवसर तथा आर्थिक क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की संकल्प सिद्धी नीहित है। इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं इन्वेस्टमेट, आधारभूत ढांचे व निवेश के माहौल में सुधार करना देश की क्षमताओं का विकास करना और ग्रीन ग्रोथ बजट की मुख्य विशेषताएं है। बजट के अन्तर्गत दुनिया में पर्यावरणीय विषयों के तहत सर्कुलर इकोनॉमी सबसे महत्वपूर्ण है। जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक संसाधनों को सर्कुलर इकोनॉमी के द्वारा रीसाइकिल, रीयूज, रीप्रोड्यूस की प्रक्रिया अपनाई जायेगी।

भूपेंद्र यादव ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुट्ठीभर लोग समाज में जातिवाद का जहर फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन हमारी पार्टी का सिद्धांत समाज के सभी वर्गों के लिए काम करना है। हम सकारात्मकता के साथ काम कर रहे हैं और मानते हैं कि यह एक मजबूत आर्थिक विकास की संरचना में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अमृत सरोवरों को संरक्षण के साथ तालाब, पोखर, झीलों जैसे प्राकृतिक जल संसाधनों के संरक्षण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। देश में क्लीन व ग्रीन रोड़ के लिए पुराने वाहनों के लिए स्क्रेप पॉलिसी एवं सीएनजी को सस्ता करने के लिए ठोस कदम उठाए गए है। पीएम गतिशक्ति से ट्रान्सपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने का काम किया है। जिसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है। नेट जीरो के लक्ष्य को पाने के लिए 35 हजार करोड़ की व्यवस्था तथा नेशलन हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ की व्यवस्था बजट में की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने वाला बजट है। सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास व सबके प्रयास के साथ बजट आगे बढ़ा है। बजट सुरक्षित पर्यावरण, आधारभूत संरचना, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, ग्रीन ग्रोथ, स्वास्थ्य, किसान व खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में प्रगति, कौशल विकास, रोजगार व उद्योगों को बढ़ाने वाला बजट है।

सबके साथ,विकास और विश्वास का बजट-भूपेन्द्र यादव