Tuesday, May 21, 2024
Advertisement

पर्यटन

पर्यटन एक ऐसी यात्रा है। पर्यटक मनोरंजन या फुरसत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्यों से करता है।भारतीय प्राचीन ग्रंथों में स्पष्ट रूप से मानव के विकास,सुख और शांति की संतुष्टि व ज्ञान के लिए अति आवश्यक माना गया है। क्योंकि मानव धरा मानव द्वारा एवं प्रकृति द्वारा ही निर्मित है। यह मानव के लिए मनोरंजन एवं रोजगार का साधन है।

भारत के ऋषि मुनियों ने भी पर्यटन को प्रथम महत्व दिया है। प्राचीन गुरुओं ने कहा है कि “बिना पर्यटन मानव अन्धकार प्रेमी होकर रह जायेगा। पाश्चात्य विद्वान् संत आगस्टिन ने कहा है कि,”बिना विश्व-दर्शन ज्ञान ही अधुरा है। पर्यटन गैर निवासियों की यात्रा और उनके ठहरने से उत्पन्न सम्बन्ध और प्रक्रियाओं का योग है।

पर्यटक स्थायी रूप से निवासी नहीं होते हैं। पर्यटक इन स्थलों पर किसी कमाई की गतिविधि से नहीं जुड़े होते हैं। कुछ दशकों से पर्यटन में रूझान एक फेशन बन गया है। विशेष रूप से यूरोप में जहाँ छोटी अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाना आम हो गया है।

ऐतिहासिक दृष्टि से पर्यटन का उद्भव मानव की उदर पूर्ति तथा दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ा रहा। धीरे-धीरे यह मानव के मनोरंजन,मानसिक शांति,रोमांस प्राप्त करने आदि से जुड़ता गया। कालांतर में यह बहुआयामी रूप में प्रचलित हो गया। वर्तमान में पर्यटन केवल घूमने-फिरने तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे जीवन के विविध पक्षों से जड़ा हुआ है।

अभिव्यक्ति मनोरंजन,व्यापार,रोजगार,व्यावसायिक गतिविधियों आदि उद्देश्य से एक स्थान से दूसरे स्थान तक भ्रमण करता रहता है। इससे न केवल उसे अपने लक्ष्यों की पूर्ति होती है।

बल्कि उसे मानसिक शांति, कुछ समय के लिए अपनी दैनिक चिंताओं से मुक्ति,जीवन में नवीनता आदि का अनुभव प्राप्त होता है। इन सभी विविधताओं से पर्यटन के अनेक प्रकार स्पष्ट होते हैं।

 

पर्यटन के सौ दिन का कार्य बनेगा पांच साल के विकास का आधार। सेवा सुरक्षा एवं सुशासन को समर्पित भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार 2.0 पर्यटन विकास 170 परियोजनाओं के लोकार्पण का लक्ष्य था 172 पूर्ण कर लिया।ब्रज तीर्थ विकास की लम्बित परियोजनाएं चालू।इको टूरिज्म बोर्ड के गठन की कार्यवाही,पर्यटन...
राज्यपाल ने की योगी सरकार की पर्यटन नीति की तारीफ पर्यटन उद्योग को रोजगार और गरीब कल्याण से जोड़े जाने पर जताई खुशी, लोक कला और कलाकारों के संरक्षण और मदद से राज्यपाल अभिभूत। लखनऊ - बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को यूपी विधानसभा में योगी सरकार के वर्ष...
पर्यटन विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगामी 15 जनवरी, 2023 तक पूरा करें। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धत्ता के साथ पूरा करायें। अप्रैल, 2022 से अक्टूबर, 2022 तक 194 पर्यटन से संबंधित योजनाएं पूर्ण, पर्यटन मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। लखनऊ। उत्तर...
सीएम योगी ने IATO के 37वें एनुअल कन्वेंशन को किया संबोधित। देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स को सीएम योगी ने गिनाए पर्यटन सेक्टर में निवेश के फायदे। कहा- पहले निवेश के लिए दफ्तर-दफ्तर दौड़ना पड़ता था, अब ऑटो मोड में हो रहे कार्य। यूपी आज सबसे सुरक्षित प्रदेश, पर्यटकों की सुरक्षा को...
चित्रकूट धाम में 3312.90 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाएं पूरी। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम के रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए 4312.90 लाख रुपये की धनराशि व्यय करके विभिन्न विकास कार्य कराये गये हैं। इन...
 श्रीनगर के बहाने आप भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। जम्मू-कश्मीर में जाएं तो जम्मू और श्रीनगर जरूर जाएं। कश्मीर घाटी में बसा...
झांसी मण्डल के जनपदों में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर कार्य जारी। पर्यटन विकास की परियोजनाओं में प्रयोग की जाने वाली सामग्री अधोमानक पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही। लखनऊ। राज्य सेक्टर के अन्तर्गत झांसी, ललितपुर, जालौन के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइनेज लगाने का...
अयोध्या। मण्डलायुक्त ने श्रावण मास के अवसर पर जनपद में आयोजित सावन झूला मेला एवं कांवड़ यात्रा को शांति एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुये कहा कि नगर निगम सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त कराये तथा...
'काशी तमिल संगमम' के दूसरे दिन तमिलनाडु के प्रतिनिधियों के पहले जत्थे ने सारनाथ और गंगा घाटों का अवलोकन किया। काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से काशी आए प्रतिनिधियों के पहले जत्थे ने पवित्र नदी गंगा के घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, तथागत घाट और मूलगंधा कुटी विहार सारनाथ और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में स्थित प्रदर्शनी स्थलों का अवलोकन किया। प्रतिनिधि सुबह-सुबह गंगा नदी के तट पर पहुंचे ।प्रतिनिधियों ने तेज धूप में सुबह की ठंडक का आनंद लेते हुए हनुमान घाट पर स्नान किया। स्नान के बाद वे बाबा दरबार पहुंचे जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में ध्यान किया।पवित्र गंगा में स्नान और बाबा का ध्यान उनके लिए अत्यंत संतुष्टिदायक रहा था।प्रतिनिधियों ने सारनाथ का भी दौरा किया। यह स्थल चार प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है।  सारनाथ के निकट सराय मोहना में स्थित तथागत घाट का भ्रमण कर वे बहुत प्रसन्न हुए और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया,उन्होंने भगवान बुद्ध के पहले उपदेश के स्थल पर जाकर हजारों वर्ष पुराने इतिहास और विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधियों ने पुरातात्विक परिसर, 'मूलगंधा कुटी विहार' और इसके आसपास के आकर्षणों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधियों, जिनमें ज्यादातर तमिलनाडु के विद्यार्थी शामिल थे, ने सुबह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर और "काशी तमिल संगमम" स्थल पर स्थित विभिन्न प्रदर्शनी स्थलों का भी दौरा किया। उन्होंने दो पवित्र शहरों के समृद्ध सांस्कृतिक और इतिहास के बारे में जानने और ज्ञान इकट्ठा करने में सफलता प्राप्त की। शिवमय (काशी) और शक्तिमय (तमिलनाडु) ने मिलकर "संगम" को प्रज्ज्वलित किया और इसकी आभा के अन्तरगत पूरी घटना का उत्साह हर पीढ़ी के दिल में उतर गया।इस कार्यक्रम में अब तक तमिलनाडु के मेहमानों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति न केवल ऐतिहासिक "काशी तमिल संगमम" कार्यक्रम में प्रेरणादायक है, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय काशी निवासियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय थी।
लखनऊ में नाइट सफारी विकास की योजना
लखनऊ में नाइट सफारी विकास की योजना

Breaking News

पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

0
पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी
सत्ता परितर्वन का आगाज है जनसैलाब

सत्ता परितर्वन का आगाज है जनसैलाब

0
सत्ता परितर्वन का आगाज है जनसैलाब
देश में इंडिया गठबंधन की हवा-अखिलेश यादव

देश में इंडिया गठबंधन की हवा-अखिलेश यादव

0
देश में इंडिया गठबंधन की हवा-अखिलेश यादव
पांचवें चरण में औसत 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान

पांचवें चरण में औसत 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान

0
पांचवें चरण में औसत 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान

पंजाब में माफिया का बोलबाला-योगी

0
पंजाब में माफिया का बोलबाला-योगी