वर्ष पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

105

स्वरधारा में महिलाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम। नए वर्ष पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

लखनऊ। आशियाना के रतनखण्ड स्थित स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी में नववर्ष पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर बच्चो के साथ महिलाओं ने भी फिल्मी गीतों पर नृत्य करके दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों व महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।शाम करीब तीन बजे शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में सर्वप्रथम अकादमी के बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किए। नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। बच्चो ने कई मनोहारी कार्यक्रम पेश किए।


इसके बाद लाल रंग की साडियों में सजीधजी महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर रंगारंग डांस पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नृत्य के महिलाओं की दो दो की टोलियां बनाई गई थी। महिलाए गीतों पर थिरकती नजर आई। अकादमी की निदेशक वर्णिका ने बताया कि कार्यक्रम पेश करने वाली महिलाओं में एकता, शालू, अजीता, रेनू, रंजना, एंजल, वेदिका, प्रिंस के अलावा दर्जनों बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी ने किया।