दलित पंचायत का आयोजन

72

कृष्णकान्त पाण्डेय

लखनऊ। आजमगढ़ जनपद अंतर्गत विकास खण्ड बिलरियागंज स्थित थाना रौनापार के ग्राम पलिया में दलित परिवारों के मकान पुलिस द्वारा गिराये जाने टै्रक्टर, मोटर साइकिल तोड़े जाने एवं पूरे परिवार को परेशान किये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के नेतृत्व में लगातार धरना दिया जा रहा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के ट्वीट के बाद पलिया पीड़ितों को न्याय मिला।


आज एक दलित पंचायत का आयोजन जनपद के जहानागंज ब्लाक अंतर्गत गोधौरा गांव में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, एससी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत जी, पंजाब सरकार के मंत्री राजकुमार बहरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता/पूर्व सांसद उदित राज , राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव मणिइन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव अहमद शमशाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए।


प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस मौजूदा सरकार में दलितों पर अत्याचार की बाढ़ सी आ गई है। आजमगढ़ के ही हाल ही में पलिया के बाद गोधौरा गांव में भी पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया गया। यह प्रदेश सरकार के लिए अत्यन्त शर्मनाक है। इस सरकार में पुलिस भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बन गयी है। गरीब, मजदूर, मजलूम, परेशान व्यक्ति को और और अधिक परेशान करना सरकार का चरित्र बन गया है। जहां एक तरफ मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है वहीं पर आम नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।