विकसित भारत-मोदी की गारन्टी

56
विकसित भारत-मोदी की गारन्टी
विकसित भारत-मोदी की गारन्टी
हिमांशु दुबे
हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ रथों के संचालन के लिए बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण किया और झंडा दिखाकर रथों को गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हुए उत्तर प्रदेश में ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी जनसंवाद एवं जनाकांक्षाओं के संवाहक के रूप में आगे बढे़ विकसित भारत मोदी की गारन्टी रथों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना के कुशल क्रियान्वयन का प्रशिक्षण कार्यशाला में दिया गया। कार्यशाला में मिस्डकॉल नम्बर 9090902024 के माध्यम से लोंगो को मोदी जी के विजन से जोड़ा जाएगा। वीडियो वैन के रूप में तैयार रथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किये गए जनकल्याण विकास कार्यो को सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगें। इसके साथ ही #ViksitBharatKaSankalp के माध्यम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुझावों और समर्थन के लिए अभियान चलाया जाएगा। रथों के माध्यम से जनता से संवाद तथा ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ सुझाव पेटिका में जनता के सुझावो को एकत्र किया जाएगा जो भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेगें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की कार्ययोजना तैयार करेगें। रथों को रवाना करते समय प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मोहित बेनीवाल, डा. धर्मेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह, आलोक अवस्थी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी ओपी श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक नीति एवं शोध विभाग पुष्कर मिश्रा, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी तथा अभिषेक कौशिक उपस्थित रहे। इसके पूर्व कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया तथा प्रदेश संयोजक नीति एवं शोध विभाग पुष्कर मिश्रा ने पीपीटी का प्रजेंटेशन कार्यशाला में प्रस्तुत किया। विकसित भारत-मोदी की गारन्टी


मुख्यमंत्री ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि माहौल हमारे अनुकूल है, मोदी जी के 10 साल के काम, उनका नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का भी आशीर्वाद हमारे साथ है। ऐसे में इस बार 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि हम अति आत्मविश्वास में ना रहें। हमें अपनी बूथ संरचना को और सुदृढ़ करते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद को और अधिक प्रगाढ़ करना है। याद रहे राजनीतिक दलों के व्यवहार और कार्यपद्धति को जनता हमेशा नोट करती है और वक्त आने पर जवाब भी देती है। पार्टी का प्रत्याशी मतलब कमल का फूल, हमें बस यही मानकर चलना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने का एक ही तरीका है, हम अपने बूथ पर ध्यान दें। बूथ जीते तो सब जीते। बूथ पर हम जितना सशक्त और सामर्थ्यवान हैं, परिणाम उतना ही अनुकूल आएगा। हमारे संगठन का दायरा बढ़ा है। ऐसी स्थति में हमें भाजपा के पक्ष में 80 में से 80 सीटें प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता संकल्पित होकर आगे बढ़ेगा तो इस परिणाम को कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सच्चा लोकतंत्र वही है, जहां जनता का शासन, जनता के द्वारा, जनता के लिए होता है और जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ जनता के पास जाती है। जनता को जनार्दन के रूप में मान्यता देकर हम उसकी उपासना और सेवा करते हैं। जनता की अपेक्षाओं को अपने जीवन का संकल्प मानकर अगले 5 साल की कार्ययोजना बनाते हैं और उसी पर कार्य करते हैं। जनता से सुझाव प्राप्त करने के इसी अभियान का शुभारंभ आज से हो रहा है।


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 के बाद प्रतिदिन देशभर से अयोध्या आ रहे हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सेवा-सत्कार के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आतिथ्य सत्कार का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। जब पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी से ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं, ऐसे में यूपी के कार्यकर्ताओं को स्वतःस्फूर्त ऊर्जावान रहना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे पास अपना तंत्र है, अपना स्वयं का संगठन है, विचार परिवार है, मोर्चे और प्रकोष्ठ हैं, शोध और प्रबंधन के प्रकोष्ठ हैं, इन सबके बावजूद जनता के सुझाव को हमने सर्वोपरि माना है। हम गांव-गांव में जाकर उनके महत्वपूर्ण सुझाव लेंगे। उनके महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपने संकल्पपत्र में शामिल करेंगे। ये काम हमें चुनाव की घोषणा से पहले करना है। हमें इसका लाभ जरूर प्राप्त होगा।
भारतीय जनता पाटर्री के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे। भाजपा हमेशा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। हमने जो कहा उसे मोदी-योगी के नेतृत्व में पूरा किया है। हमारा कोई हिडेन एजेंडा नहीं, बल्कि हमारा हरदम ओपेन एजेंडा होता है। धारा 370 हो या श्रीराममंदिर का निर्माण, ये सभी बातें हमारे संकल्प पत्रों का हिस्सा रही हैं। हमारे सभी संकल्पों को मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।


भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि जनता की आकांक्षाए पार्टी तक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले 05 वर्षों में हमारी सरकार उन आकांक्षाओं को पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल है जो जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप अपने संकल्प तय करता है और सरकार के माध्यम से जनाकांक्षाओं को पूरा करके अपना लेखा-जोखा लेकर लोकदरबार में पहुंचता है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विश्व गुरू के रूप में पुनर्स्थापित होता भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक, सामरिक, आर्थिक मजबूती के साथ विश्व को दिशा देने के लिए तैयार है। विकसित भारत मोदी की गांरटी के साथ वीडियो वैन भारत के इस विकास और उत्थान की गाथा को लेकर शहर, गांव, गली, मौहल्ले, मजरे और पगडंडियों पर चलकर हर जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत विश्वमित्र भारत और आलौकिक भारत की कल्पना ने साकार रूप लिया है। 2014 से पूर्व जिसकी कल्पना भी संभव नही थी। इस असंभव को संभव करने की गाथा रथों के माध्यम से जनता तक पहुंचेगी। वीडियो वैन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद होगा और उनके सुझावों को समावेशित किया जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप, ट्वीटर, वॉयस मैसेज, आईवीआर के माध्यम से भी सुझाव एकत्र किये जायेंगे जो भाजपा के संकल्प पत्र को स्वरूप प्रदान करेंगे।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता और जनता के सुझावों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती है और यही कारण है कि जनता के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार है, जो सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षायें भाजपा के प्रति और बढ़ी है। आजादी के बाद से देश का जो गरीब वर्ग उपेक्षित था, उस वर्ग की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरकार की प्रत्येक योजना को समर्पित किया है। विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है, विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं और चुनाव में कहीं टिक नहीं रहे हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन की भांति एक योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है और निश्चित विजय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। 2024 का लोकसभा चुनाव सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दलो का स्थायी इलाज करने वाला चुनाव है। श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक लोकसभा में हमारा प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी हैं और हमारा निशान कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है और बंटवारें में भी हमारा है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता का आहवान करते हुए कहा कि हमारा संकल्प चुनाव में जीत के साथ विपक्षी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस संकल्प को पूर्ण करना जानते है। विकसित भारत-मोदी की गारन्टी