त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क रहें-जिलाधिकारी

141
त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क रहें-जिलाधिकारी
त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क रहें-जिलाधिकारी

त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क रहें-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के अनुपालन में अवगत कराया है कि दिनांक 07 मार्च 2023 को मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार शब-ए-बरात मनाया जाना है। पर्व में दिनांक 07 मार्च 2023 की शाम 6ः00 बजे से दिनांक 08 मार्च 2023 की सुबह 6ः00 बजे तक समस्त मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिद, मजार एवं पर नमाज पढनें एवं इबादत करने का कार्य किया जाता है। खासकर अयोध्या स्थित मशहूर दरगाह शाह इब्राहिम शाह व शीश पैगम्बर तथा बड़ी यतीमखाने सहित समस्त मस्जिदों मजारों पर जायरीन आते है। रात्रि में एक कब्रिस्तान से दूसरे कब्रिस्तान तक लोगों का आवागमन बना रहता है। दिनांक 07/08 मार्च 2023 रात्रि 1ः25 बजे मस्जिद बड़ी बुआ यतीमखाना में सुन्नी समुदाय द्वारा नमाज अदा की जाती है। दिनांक 09 मार्च 2023 को प्रातः फाजिर की नमाज के पश्चात् शिया समुदाय के लोगों द्वारा जत्थे के रूप में चलकर सरयू नदी के जमथरा व धारा रोड घाट पर जाकर नदी में अरजी डालकर वापस अपने-अपने घरों को जाते है। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समस्त मस्जिद, मजार, कब्रिस्तानों के आस-पास की साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा जलापूर्ति एवं प्रकाश व चिकित्सा व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति कराये जाने का अनुरोध किया गया है।

READ MORE-संविधान की मंशा बदलना चाहती भाजपा


पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा समस्त अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने एवं समय से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कराने हेतु आश्वसन दिया गया। सभी कार्यदायी विभागों से यह अपेक्षा की गई कि सम्बन्धित मार्ग एवं मजार, कब्रिस्तान व मस्जिदों आदि के आस-पास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति आदि समय से कराने एवं दोनों समुदायों के संभ्रान्त व्यक्तियों से संवाद बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को सम्पन्न करायें। नगर मजिस्ट्रेट/रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या/उप जिला मजिस्ट्रेट सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों की टीम बनाकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर लें और सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण करा लें। उपस्थित सभ्रान्त नागरिकों/पदाधिकारियों से भी यह अपेक्षा की गयी कि अपने अनुयायियों व नवयुवकों को सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए अपने स्तर से भली-भांति समझा दें और यदि कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत करायें, जिससे ससमय समाधान किया जा सके।

त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क रहें-जिलाधिकारी