भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली-अखिलेश यादव

30
भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली-अखिलेश यादव

प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एस.पी. सिंह पटेल, जौनपुर से प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा,मछलीशहर से प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाओ को सम्बोधित कर ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अखिलेश यादव ने अपील की।लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। जनता साथ में खड़ी हो गयी है। जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है। जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। भाजपा पीडीए परिवार से घबराई हुई है। पूर्वांचल में भाजपा का एक भी सांसद नहीं जीतेगा। इस बार भाजपा का कोई मैनेजमेंट नहीं चलेगा। पूर्वांचल से भाजपा की विदाई होना तय है। चुनाव बाद दिल्ली की सरकार तो बदलेगी ही मंत्रिमंडल भी बदलेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार महंगाई कम करेगी। नौजवानों को नौकरी देगी। गरीबों, किसानों के हित में फैसले लिए जाएंगे। भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के दस साल में हर बात झूठी निकली। वादा झूठा निकला। जब से समाजवादी और कांग्रेस एक साथ आये हैं, इंडिया गठबंधन बना है भाजपा के दिल्ली और लखनऊ के इंजन टकरा रहे है। माहौल ऐसा बन गया भाजपा प्रदेश की 80 की 80 सीटे हारेगी। प्रधानमंत्री भी वाराणसी से हारेंगे। वह शहजादे की बात करते हैं, इस बार शहजादे जनता के साथ मिलकर भाजपा को मात दे रहे है। देश में बदलाव की हवा चल रही है। जनता भाजपा से हिसाब ले रही है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है, धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। इस सरकार ने महंगाई बढ़ा दी। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। खाद-बीज कीट नाशक सब चीजों के दाम बढ़ गये हैं। लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिला। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दिया। भाजपा की गलत नीतियों से नौकरियां छिन गयी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार में 10 पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार ने जानबूझ कर पेपर लीक कराये। यह सरकार नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। इस सरकार ने सेना की नौकरी अग्निवीर योजना बनाकर चार साल की करके आधी-अधूरी कर दी। इंडिया गठबंधन की सरकार में खाली पड़े तीस लाख पदों पर भर्ती तो होगी ही, साथ में अग्निवीर योजना खत्मकर नौजवानों को सेना की पक्की नौकरी दी जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच दिया है। हवाई-अड्डे बेच दिए, रेलवे स्टेशन बेच दिये। बंदरगाह बेच दिया। सरकारी विभागों की नौकरियां खत्म कर आउटसोर्स कर दिया। सेना की पक्की नौकरी खत्म कर 4 साल की कर अग्निवीर योजना बना दिया। आधी रात को अचानक नोटबंदी कर दी। भाजपा सरकार पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। इससे सावधान रहना है। भाजपा बाबा साहब का संविधान बदलना चाहती है। संविधान से सभी को वोट का अधिकार मिला है। संविधान से शिक्षा, आरक्षण और अन्य अधिकार मिले है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। तभी आरक्षण और नौकरियां बचेगी। हम इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा।

भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है। किसानों की खाद की बोरी से चोरी कर ली। भाजपा ने कम्पनियों को मुनाफा कमाने के लिए महंगाई बढ़ाई है। जनता को लूटने का काम किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की कीमत तो बढ़ाई ही साथ में साइकिल से लेकर मोटर साइकिल तक सबके दाम बढ़ा दिए। दवाईयों के दाम बढ़ा दिए। वैक्सीन कम्पनी से चंदा लेकर सभी को वैक्सीन लगवा दी। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। अब जो रिपोर्ट आयी है उसमें लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। भाजपा ने उद्योगपतियों से इलेक्टोरल बांड वसूल कर महंगाई बढ़ा दी। भारी भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ रूपये चंदा लिया। भाजपा सरकार के पास इलेक्टोरल बांड की वसूली का जवाब नहीं है। इलेक्टोरल बांड ने पूरी दुनिया में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को घटिया राशन दे रही है। इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर राशन की मात्रा बढ़ाकर पैकेट का आटा के साथ मोबाइल चलाने के लिए डाटा मुफ्त देंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने मुफ्त लैपटॉप दिया था, भाजपा ने वादा करके लैपटॉप नहीं दिया। समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़, जौनपुर और मछली शहर समेत पूर्वांचल की सीटें लाखों वोटों से जीतेगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ है और लोग भी समाजवादियों की मदद कर रहे है। यह जनसमर्थन समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एस.पी. सिंह पटेल को रिकार्ड मतों से जिताएंगे। इस बार राजनीति बदलने जा रही है। 400 पार का नारा देने वाले चार सौ हारने जा रहे है। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। देश की 140 करोड़ की जनता भाजपा को 140 सीट के लिए तरसा देगी। प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एस.पी. सिंह पटेल की चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कांग्रेस नेता राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक आर.के. वर्मा, विधायक राम सिंह पटेल, विधायक मुकेश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी गुलशन यादव, संजय पाण्डेय, पूर्व एमएलसी कांति सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र यादव ने सम्बोधित किया।

जौनपुर में विशाल चुनावी जनसभा को इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, विधायक अतुल प्रधान, विधायक अनिल प्रधान, कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व मंत्री दीपचन्द्र सोनकर, पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जनसभा को सम्बोधित करके बाबू सिंह कुशवाहा को जिताने की अपील की। मछलीशहर में चुनावी जनसभा को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर से प्रत्याशी प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, विधायक डॉ0 रागिनी सोनकर, एमएलसी लालबिहारी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव समेत समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली-अखिलेश यादव