स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई

166
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की विश्वस्त सेनानी झलकारी बाई की भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम-1857 में प्रमुख भूमिका थी। वे झांसी की नियमित सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति थी। रानी झांसी की हमशक्ल होने से वे उनके ही वेष में अंग्रेजों से युद्ध करती थी। झलकारी बाई के (अंग्रेजों द्वारा) पकड़े जाने पर ही रानी झांसी को किले से निकलने का मौका मिला था। झलकारी बाई की वीरगाथा बुंदेली लोकगीतों में भी गाई जाती है।


अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार जनता को झूठ परोस रही है। समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज को तोड़ने और बांटने का काम हो रहा है। समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रही है।इस अवसर पर नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, एस के राय, अशोक देव, अनूप बारी, अमृत राजपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं महिलाएं भी मौजूद रहीं।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जनपदों, महानगरों में निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। सृष्टि निर्माता महर्षि कश्यप व श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा निषादराज जी की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में दीपोत्सव कार्यक्रम महर्षि कश्यप निषादराज जी की प्रतिमा बालागंज चौराहा पर आयोजित किया गया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अखण्ड तप, अलौकिक ज्ञान, धर्मनिष्ठा, परोपकारिता, अद्भुत तेज आदि समस्त लोकों में गुंजायमान था व बाल सखा श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा ने प्रभु श्रीराम से मित्रता को युगों-युगों के लिए सार्थक किया। डॉ. कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने अवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया। कार्यक्रम में प्रतिमा के समक्ष जाति जनगणना कराने की मांग की गई।