मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देश जारी

118

अयोध्या – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी) को महाराजा सुहेल देव दिवस जयंती मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त अवसर पर जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों, शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस सम्बंध में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा आवश्यक कार्यक्रम मनाने हेतु समीक्षा किया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा आवश्यक शासनादेश किया गया। मण्डल/जिला मुख्यालय का कार्यक्रम कलेक्टेªट के पास पीछे स्थित शहीद पार्क/राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 9ः30 बजे आयोजित किया जायेगा। इसमें एनसीसी, स्काउट, सिविल डिफेंस, स्वयंसेवी संगठनों आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा इसमें भी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास, पुलिस, शिक्षा, विद्युत, बाल विकास, उद्योग, चिकित्सा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान, कृषि, सूचना, संस्कृति, आकाशवाणी, नेहरू युवा केन्द्र, युवा कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग आदि को दिशा निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जायेगा। शाम को सभी शहीद स्मारकों पर सायं 5ः30 बजे से 6 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र धुन एवं राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैण्ड का बाजन होगा तथा सायं 6ः30 बजे दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी के अतिरिक्त सम्बंधित विभागों के अधिकारी, मा0सांसद, विधायकगण आदि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम जिला स्तर के अलावा तहसील स्तर/ब्लाक स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा।