दिनेश सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

97
डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद रायबरेली से आये सैंकड़ों लोगों ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण समारोह में 250 से ज्यादा क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रायबरेली सदर से कई बार विधायक रहे स्व0 अखिलेश सिंह के बेहद करीबी लोगों में से दिनेश सिंह रहे है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में चैतरफा अराजकता है। भाजपा नेताओं और सरकार से त्रस्त लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में जातिगत उत्पीड़न और महिला हिंसा और दरिंदगी के मामलों में अव्वल रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है।  महंगाई के चलते लोगो की कमर टूट गयी है। प्रदेश के 65 फीसदी अभिभावक अपने बच्चों की फीस नही भर पा रहे हैं और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनका अमला बेशर्मी से प्रदेश की जनता की आय बढ़ने और बेरोजगारी घटने की बातें कर रहे है और युवा बेरोजगारों को झूठे आंकड़ों के जरिए भरमा रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ जिला प्रभारी रमेश कुमार शुक्ला सहित प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शुचि विश्वास एवं लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

जनपद रायबरेली के हरचंदपुर के दिनेश सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से दिलीप तिवारी, भिकारी  पासी, मनोज तिवारी, नागेश्वर बहादुर सिंह, सदगुरुदेव लोधी, क्रांति कुमार सिंह, पूर्व प्रधान गंगाधर अवस्थी, पूर्व प्रधान रमेश सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, बचन सिंह, राम अवध सिंह, चंद्रभान सिंह, डब्लू द्विवेदी, राजू सिंह, विजय सिंह, अमर बहादुर सिंह, रामवीर लोधी, भानु सिंह मुन्ना, राम सजीवन सिंह, अशोक पासी, अकबाल भदोरिया, अजय प्रताप सिंह आदि ने सदस्यता ग्रहण की।