देश में अन्याय और अत्याचार चरम पर-अखिलेश

70
देश में अन्याय और अत्याचार चरम पर-अखिलेश
देश में अन्याय और अत्याचार चरम पर-अखिलेश

संविधान का पालन करने वाले ही देश में पूजे जाएंगे। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया है, जो संविधान के पक्ष में खड़ा होगा, उनका हमेशा सम्मान होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पद को ग्रहण करते हैं और संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बन रहा है। हम सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है, विकास से ही लोगों की तरक्की होगी और घरों में खुशहाली आएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। लखनऊ में तमाम विकास की योजनाएं दी। आज उत्तर प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है। वह समाजवादी सरकार की देन है। देश में अन्याय और अत्याचार चरम पर-अखिलेश


  अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग राजनीति में हैं, हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों का जीवन बदले तरक्की और विकास हो लेकिन भाजपा मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। नौजवानों को सम्मानजनक नौकरी नहीं मिल रही है। 60 हजार पुलिस की भर्ती होनी है, 50 लाख नौजवानों ने फार्म डाले है। यह हालत चिंताजनक है, भाजपा इसके लिए दोषी है। भाजपा मैनेजमेंट में मास्टर हो सकती है। इसका फोकस सिर्फ चुनाव पर रहता है। जनहित में भाजपा का कोई काम उसका दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई कम नहीं हुई, बेरोजगारी कम नहीं हुई। नोटबंदी के बाद भी काला धन खत्म नहीं हुआ। 40 लाख करोड़ के एमओयू का दावा किया, लेकिन जमीन पर निवेश नहीं हुआ।


      भाजपा झूठे नारे देती है और झूठे वादे करती है। न तो पुराने नारे पूरे हुए और न वादे। अब झूठी गारंटी दे रही है। भाजपा की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। बैंक डूब गए है। महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हमारा मानना है कि राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं है। जो राम है वही कृष्ण हैं। जो कृष्ण है वही राम है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रही है। पीडीए हमारा भगवान है। यही पीडीए भाजपा-एनडीए को हराकर दिल्ली की सत्ता से बाहर करेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा को हराएगा। 2014 में आई भाजपा सरकार 2024 में जाएगी। देश में अन्याय और अत्याचार चरम पर-अखिलेश