साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को 29 को फिर चंद्र ग्रहण

98
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को 29 को फिर चंद्र ग्रहण
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को 29 को फिर चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को और फिर दिखाई देगा 29 को चंद्र ग्रहण। कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भारत में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा। इस लिए किसी भी प्रकार के सूतक पातक दोष मान्य नहीं होंगे। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को 29 को फिर चंद्र ग्रहण

अजय सिंह

लखनऊ। साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 शनिवार को पितृपक्ष अमावस्या को रात 8 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 25 मिनट तक कन्या राशि पर लगेगा। इस सूर्य ग्रहण पर अनोखा संयोग भी बनने जा रहा है। इसके साथ ही साल का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण रविवार 29 को लगेगा। यह ग्रहण रात 1:06 से प्रारंभ होगा और 2:22 पर यह समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और पहले चंद्र ग्रहण की तरह भारत में दिखाई देगा।

तर्पण करने से होगी शुभ फल की प्राप्ति

मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर ने बताया कि पितृपक्ष की समाप्ति पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके अलावा ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह का संयोग 178 वर्ष बाद बन रहा है। इससे पहले सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या पर 1845 में लगा था। इस कारण से सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है। ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इस तरह से ग्रहण के दौरान सूर्य-बुध के संयोग से बुधादित्य योग बन रहा है।

उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व होता है और इस दिन सूर्य ग्रहण लगने से पितरों को तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भारत में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा। इस लिए किसी भी प्रकार के सूतक पातक दोष मान्य नहीं होंगे।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव…

मेष सूर्य ग्रहण वरदान साबित होगा। प्रतियोगिता परीक्षा, साक्षात्कार में सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन खरीदने के भी योग बन सकते हैं।

वृषभ नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। संपत्ति से आय बढ़ेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क भारी हानि हो सकती है। करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और संतान सुख में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।

कन्या कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। जमीन के विवाद को लेकर कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

तुला सूर्य ग्रहण सामान्य रहेगा। न ज्यादा हानि और ज्यादा लाभ होगा। दांपत्य जीवन को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक अगर आपने सेना, पुलिस, प्रशासनिक सेवा में परीक्षा दी है तो परिणाम अनुकूल आएंगे।

धनु सूर्य ग्रहण बहुत अच्छा फल लेकर आ रहा है। शैक्षिक कार्यों में परिणाम सुखद मिलेंगे।

मकर सूर्य ग्रहण का शुभ फल मिलेगा। मन उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिवार, मित्र या साझेदार से झगड़े की संभावना हो सकती है।

कुंभ इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कष्टदायक रहेगा। आत्मविश्वास में कभी आएगी। आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है।

मीन आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा। घर माता पिता के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को 29 को फिर चंद्र ग्रहण