मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ से नेताजी की जयन्ती
मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ से नेताजी की जयन्ती

मानव श्रंखला से नेताजी की जयन्ती

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अजय सिंह

लखनऊ। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रदेश में आज (दिनांक 23-01-2023) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके क्रम में लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय (लखनऊ) पर आज मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यालय स्थित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी लिया।

यह भी पढ़ें – शिक्षक भर्ती अब होगी आर-पार की लड़ाई

प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार ने सड़क सुरक्षा के संबंध में कहा कि सड़क सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश में 05 जनवरी से 04 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तात्कालिक रूप से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मानव श्रंखला बनायी गई एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के समस्त जनपदीय/क्षेत्रिय कार्यालयों में भी आज सड़क सुरक्षा मानव शृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

मानव श्रंखला से नेताजी की जयन्ती