सुन्दर काण्ड और भण्डारे का आयोजन
सुन्दर काण्ड और भण्डारे का आयोजन

सुन्दर काण्ड और भण्डारे का आयोजन,वाणिज्यकर मुख्यालय में सुन्दर काण्ड और भण्डारे का आयोजन।

अजय सिंह

लखनऊ। वाणिज्य कर मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड के उपरान्त भण्डारे में बूदी एवं तहरी का वितरण किया गया। संघ द्वारा मुख्यालय में स्थित मंदिर में 24 जनवरी को वाणिज्य कर कमिश्नर मिनिस्ती एस द्वारा जरूरतमंदांें को कम्बल का वितरण किया जाएगा। मिनिस्ती एस कमिश्नर वाणिज्य कर एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर,एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन लखनऊ जोन को कार्यक्रम षामिल होना था लेकिन षासन में अहम बैठक होने के कारण उन्होंने सहायोगियो को कार्यक्रम में भेजा और अपनी ओर से षुभकामनाए दी। प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने बताया कि हमारी कमिश्नर कर्मचारियों के हित में हमेशा कार्य करती रहती हैं। हर कार्यक्रम में उनका सहयोग कर्मचारी समाज को मिलता है।

यह भी पढ़ें – शिक्षक भर्ती अब होगी आर-पार की लड़ाई


आयोजक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पिछले पन्द्रह वर्षो से प्रतिवर्ष शिवमंदिर पर सुन्दर काण्ड एवं भण्डारें का आयोजन किया जाता है। इस भण्डारे में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अन्य संगठनों के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल होते है। आज के आयोजन में महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे, उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी,वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, अवधराम पाल,अशोक कुमार धानू,राधेश्याम यादव,अशोक कुमार द्वितीय,उमेश मिश्रा और जी मूरगन ने प्रसाद का वितरण किया।

सुन्दर काण्ड और भण्डारे का आयोजन