मोदी व योगी सरकार के प्रति जनता का आकर्षण बढ़ा-उपमुख्यमंत्री

103

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में आज उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह जी की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने छट्टू राम पूर्व प्रत्याशी बसपा (बलिया), अजय कुमार समाज सेवी (बलिया), शैलेन्द्र कुमार सिंह पप्पू ए.आई.सी.सी. (बलिया), नवनीता पटेल प्रबंधक निदेशक अविज्ञा हार्ट केयर एण्ड सुपरस्पेसिलिटी हास्पिटल (महराजगंज),राना दिनेश प्रताप सिंह (बस्ती), अमरेश कुमार सिंह प्रसपा लोहिया (देवरिया), ले. आर.बी. निषाद भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त (मऊ), राहुल देव बारी रावत प्रदेश महासचिव सुभासपा (संतरविदास नगर/भदोही), जगपाल सिंह बसपा (सहारनपुर), जोगेन्द्र सिंह राठौर बसपा (बदायूं), निगहत खान लोदी पूर्व कस्टम अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (लखनऊ) सभी को भारतीय जनता पार्टी का पट्का पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी। 


उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि हम पुनः जनादेश प्राप्त करने व अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिये इस बार और अधिक सीटों पर विजय हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले व हर क्षेत्र में उम्मीद से भी ज्यादा जोश, उत्साह, समर्पण और भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगाव के साथ भारतीय जनता पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं व जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जोश हमें 2017 के चुनाव से पूर्व की याद दिलाता है ठीक उसी तरह एक बार फिर वहीं माहौल प्रदेश में जनता के बीच दिख रहा है। उन्होंने कहा इस बार न केवल कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश है बल्कि जनता का सहज आकर्षण मोदी व योगी सरकार के प्रति बढ़ा है। भाजपा अन्त्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जो आगंतुक अन्य पार्टियों से भाजपा के विकास कार्यों व जनसेवा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हुए हैं। उन सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की जनता के प्रति समर्पण की जो भावना है यह आप सभी के आने से और बढ़ी है, आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य के रूप में  जनसेवा में और अधिक मजबूती के साथ काम करेंगे और जनता के प्रति जवाबदेही बनते हुये आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पूरी मेहनत के साथ काम करेगें।