श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी करने वालों की विश्वनियता नहीं-संजय सिंह

186

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की तरह स्वास्थ्य मंत्री पर किया गया केस भी है फर्जी ।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह ने की तीखी प्रतिक्रिया।राफेल रक्षा सौदे में दलाली खाने वाले, भगवान श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी करने वालों की कोई विश्वनियता नहीं है।न्यायालय में मामला चल रहा है, जल्द कोर्ट से बरी होकर आएंगे सत्येन्द्र जैन।मुझे शर्म आती है, केन्द्रीय मंत्री जिस व्यक्ति को गद्दार कह रही है उसने देश को दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया है।

महेंद्र सिंह

लखनऊ। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि डिग्री की तरह केस भी फर्जी है। संजय सिंह ने कहा कि मुझे शर्म आती है इस पर कि भाजपा नेता ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। सतेंद्र जैन को गद्दार कह रहे है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा जिस व्यक्ति को गद्दार कह रही है उसने देश को दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करके दिखाया है। पूरी दुनिया में उसके मॉडल को सराहना मिली है।

संजय सिंह ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा में गद्दार भरे पड़े हैं। कर्नाटक का पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वररप्पा भारतीय ध्वज तिरंगा बदलने की बात कर रहा है। भाजपा सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ गद्दारी कर रही है। कश्मीरी पंडित पलायन करने की बात कह रहे हैं । संजय सिंह ने कहा कि जो लोग राफेल रक्षा सौदे में दलाली खाते हैं, जिनका राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे में रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है। जो लोग प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी कर रहे हैं। इनकी बातों का कोई जवाब आम आदमी पार्टी नहीं देना चाहती है।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी की सरकार से वो ये सवाल पूछना चाहते हैं कि इस वख्त आपके लिए चिंता का विषय क्या है। कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही हैं। आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। कश्मीरी पंडित कह रहे हैं कि हम पलायन कर जाएंगे। फिर से वो कश्मीर छोड़ने की बात कह रहे हैं। भारत की सरकार के मंत्रियों को कैबिनेट की मीटिंग करके चिंता करनी चाहिये थी कि कैसे कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा दें। लेकिन सोच कर शर्म आती है कि इस समय उनको चिंता सत्येन्द्र जैन की है, आम आदमी पार्टी की है, हिमांचल चुनाव की है।

संजय सिंह ने कहा कि जहां तक इस केस का मामला है हमारे ऊपर कई केस दर्ज किये गये। मुख्यमंत्री के दफ्तर पर सीबीआई का छापा हुआ क्या निकला कुछ नहीं। चार सौ फाइलों की जांच कराई कुछ नहीं निकला। कुछ भी साक्ष्य नहीं मिला अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ। उप मुख्यमंत्री जी के घर पर सीबीआई का छापा मारा कुछ नहीं निकला। 34-34 विधायकों को पकड़कर जेल में डाल दिया क्या निकला कुछ नहीं। कोर्ट से बरी हो गये। ऐसे ही इस मामले में भी न्यायालय में मामला चल रहा है। सत्येन्द्र जैन कोर्ट से बरी होकर आएंगे। कोई साक्ष्य सत्येन्द्र जैन के खिलाफ नहीं है। आठ साल में सात बार वो ईडी के सामने पेश हुए कभी उनको गिरफ्तार नहीं किया गया।

[/Responsivevoice]