रातभर भिगोकर खाएं बीमारियों से रहेंगे दूर

47
रातभर भिगोकर खाएं बीमारियों से रहेंगे दूर
रातभर भिगोकर खाएं बीमारियों से रहेंगे दूर

डॉ. रोहित गुप्ता

कुछ खास चीजों का सेवन करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी भी होती हैं, जो रातभर भिगोकर रख देने से ज्यादा फायदेमंद बन जाती हैं। इन चीजों को रातभर भिगोकर खाने से शरीर को बहुत ज्यादा पोषण मिलता है। ये शरीर की थकावट को दूर करते हैं, पेट को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। इन फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखने से यह अंकुरित होने लगते हैं, जिससे इनका पोषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा ये शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है जिससे कई वायरल बीमारियों से बचा जा सकता है। रातभर भिगोकर खाएं बीमारियों से रहेंगे दूर

मुनक्का – इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है। किशमिश जैसी दिखने वाली मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में यह काफी फायदेमंद होती है। मुनक्का को भिगोकर खाने से किडनी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

    काले चने – भीगे हुए चने खाने से हेल्थ को काफी फायदा होता है। इससे अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है। सुबह के समय भीगे हुए चने खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर की थकावट दूर होकर एनर्जी बढ़ती है।इनमें फाइबर्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती हैं जो कब्ज दूर करने में सहायक होते है।

      बादाम – रातभर भिगोकर रखने के बाद बादाम का पोषण काफी बढ़ जाता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत देता है। भीगे हुए बादाम खाने से मेमोरी भी बढ़ती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।इसमें मैग्नीशियम होता है जो हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

        किशमिश – किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।रात में भीगी हुई किशमिश का अगली सुबह सेवन करना इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करके पेट को साफ और स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारी से लोगों को दूर रखते हैं।

          खड़े मूंग – इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इनका नियमित सेवन कब्ज दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से डॉक्टरस हाई बीपी के मरीजों को इसे रेगुलर खाने की सलाह देते है।

            मेथीदाना – इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। साथ ही इनका सेवन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता हैं। रातभर भिगोकर खाएं बीमारियों से रहेंगे दूर