भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास The basic mantra of BJP is Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas

202

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ’राइजिंग फार्म हाउस बुलंदशहर में युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास के विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास को तीन चरणों में बांटते हुए जन संघ से 1980 तक, दूसरे चरण में 6 अप्रैल 1980 से 2014 तक एवं तीसरे चरण में 2014 से अब तक भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।श्री चौधरी ने युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का व्यापक जनाधार है। आज पूर्वाेत्तर राज्यों में अधिकतर भाजपा की सरकारें है। भारतीय जनता पार्टी किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी है।


 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने देश की जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मूलभूत सुविधाओं व आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा कडे़ व बडे़ फैसले लेने का नतीजा है कि आज भाजपा अपने सभी संकल्पों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व व ऐतिहासिक काम किये हैं। धारा 370 व 35ए को हटाने का काम हो या भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो या बाबा महाकाल उज्जैन नगरी में कॉरिडोर निर्माण कार्य यह सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही साकार हो रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश की जनता को शत प्रतिशत लाभ पहुँचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रदेश के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने का काम हो रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर समाज के निचले तबके तक के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में युद्धस्तर पर काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में देश के कई राज्यों से आगे बढ़ रहा है।


युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुनीता दयाल, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, अमित वाल्मीकि, सांसद डॉ भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत भूपेन्द्र सिंह चौधरी का बुलंदशहर में प्रथम आगमन पर दादरी टोल पर बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।