भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’

77
भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’
भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’

‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक की आवाज को मजबूत करने वाली यात्रा- अजय राय भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’


लखनऊ। ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा‘‘ आज अपने पांचवे दिन प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर नगर, सेनी धर्मशाला से मेन बाजार होते हुये एजेन्सी चौक, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा होते हुए नूरपुर रोड़ से नूरपुर की तरफ कूच किया। पूरी यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में सरकार विरोधी नारेबाजी करते मंहगाई, बेराजगारी और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाई दी। ग्राम चक गोवर्धन, आंकु, खण्ड साल, बाला पुर, कुंडा होते हुए नगर पालिका नूरपुर पहुंची जहाँ अमरोहा तिराहे पर ‘‘यू0पी0 जोड़ो यात्रा’’ का भव्य स्वागत किया गया।


यात्रा के दौरान कुण्डा, नहटौर, नूरपुर रोड, बिजनौर पर भारी तादाद में मौजूद कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘‘यू0पी0 जोड़ो यात्रा’’ भाजपा के विभाजनकारी नफरत की राजनीति के खिलाफ युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक की आवाज को मजबूत करने वाली यात्रा है। यह यात्रा आमजन के लिए संघर्ष और जन-जन से सम्पर्क और संवाद की यात्रा है। भाजपा ने जिस प्रकार से सामाजिक ताने बाने को खराब किया है, यू0पी0 जोड़ों यात्रा उसे सुधारने की एक पहल है। यू0पी0 जोड़ों यात्रा सभी वर्गा को आपस में जोड़ने की यात्रा है।


नूरपुर अमरोहा तिराहे पर यात्रा जिले में समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कल अमरोहा जिले में लकड़ा चौराहे से यात्रा की शुरुवात होगी। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा शाह बिलायत दरगाह पर चादरपोशी एवं महात्मा गांधी जी व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।आज की पदयात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव तौकिर आलम, पूर्व सांसद राशिद अलवी, ओमवती सिंह-पूर्व मंत्री पूर्व सांसद, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, चेयरमैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शाहनवाज आलम, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव विवेकानंद पाठक, कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यू त्यागी, डा. राहुल राजभर, चितवन शर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व आई0पी0एस0 सुरेन्द्र बहादुर सहित भीम फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व आई0पी0एस0 सुरेन्द्र बहादुर एवं भीम फाउंडेशन, नई दिल्ली के कई पदाधिकारियों विराज कुमार सिंह-बस्ती, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी-सीतापुर, एड0 दयानन्द भाष्कर-लखनऊ, प्रभात कुमार रावत-लखनऊ, अरुण कुमार गौतम-लखनऊ, एड0 राकेश यादव-लखनऊ, मो0 फरहान-लखनऊ, संजीव कुमार गौतम-गोरखपुर, एड0 भूपेन्द्र सिंह गौतम-लखनऊ, हनुमान प्रसाद-बहराईच, एड0 मनोज कुमार गौतम-बाराबंकी, राम विलास गौतम-लखनऊ, नितिन कुमार गौतम-लखनऊ, आदेश सचान-लखनऊ, अंजना सिंह गौतम-हरदोई, शिव प्रकाश-लखनऊ, महेश कुमार-लखनऊ, अनिल कुमार-बहराईच, कमलेश भारती-सीतापुर, रामू गौतम-लखीमपुर खीरी, सुरेन्द्र भारती- लखनऊ, मन्तोष गौड़-लखनऊ, मो0 वकील-लखनऊ, राजवंशी, पूर्व एस0आई0-लखनऊ, मिश्री लाल साहू-लखनऊ, पुनीत कुमार गौतम-सीतापुर, रामलाल-लखीमपुर खीरी ने अपने समर्थकों के साथ विनोद कुमार शास्त्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) दिनेश कुमार सिंह के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शिव भगवान, चन्द्र प्रकाश मौजूद रहे।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा0 अमरनाथ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आये हुए सभी आगुतंकों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश के संविधान एवं लोकतंत्र को कमजोर करने का भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है जिसे हमें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना है और हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी इस लड़ाई में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। आज जनता भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है वह परिवर्तन चाह है और आने वाले समय वोट की चोट देकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस का शासन स्थापित करने का मन बना चुकी है। भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’