डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा

44
डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा
डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा

  समाजवादी महिला सभा राष्ट्रीय द्वारा आज मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डिम्पल यादव रहीं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भंडारा में प्रसाद वितरित किया। महिलाओं से मुलाकात की और जनता के बधाई संदेशों को स्वीकार किया। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा आज महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हमारी नेता का जन्मदिन जनसेवा करके मनाया गया हैं। सभी की वह प्रेरणास्रोत हैं। डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा


     भंडारा का आयोजन महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने किया। जिसमें राजेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह पूर्व सांसद, जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, विधायक रविदास मेहरोत्रा, डॉ0 राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, रामबृक्ष यादव एमएलसी, फखरूल हसन चांद, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी, विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, प्रदीप यादव, मनोज यादव, राजेश यादव पूर्व एमएलसी, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ, सुशील दीक्षित महानगर अध्यक्ष रहे।

डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा


     समाजवादी महिला सभा की विभिन्न पदाधिकारियों ने जन्मदिन पर अपनी विशेष भूमिका निभाई जिसमें, नेहा यादव, मीनाक्षी अग्रवाल, मीरा वर्धन, सरोज यादव, काजमीं जहां, अनिता मिश्रा, चमन आरा, जोया खान, रूही अंजुम, वंदना चतुर्वेदी, तृप्ती अवस्थी, सैय्यद जरीन, पूजा मिश्रा आदि शामिल रही हैं। कानपुर के शांति स्थापना मिशन की ओर से समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन एवं प्रवक्ता डॉ0 नीतेन्द्र यादव भाईजी द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। उन्होंने एक हजार कम्बल एवं एक हजार साड़ियों का वितरण भी किया। साथ में रिंकू गुप्ता, फिरोज अहमद, सोनू यादव आदि ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा अलीगंज महावीर मंदिर लखनऊ के पास गरीबों को कम्बल तथा खिचड़ी बांटी गई। इस कार्यक्रम में ममता शर्मा, आशुतोष शर्मा, ज्ञानमती भार्गव के साथ महिला सभा की टीम ने सहयोग किया।  


    डिम्पल यादव के जन्मदिन पर अयोध्या में पूर्व विधायक पवन पाण्डेय द्वारा ठंड से ठिठुरती एक हजार महिलाओं को कम्बल तथा तीन हजार से ज्यादा लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा रक्षाराम यादव ने अध्यक्षता तथा संचालन गयादीन यादव ने किया। विधायक अवधेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव सहित गोपीनाथ वर्मा, आशीष वर्मा, राजेश कोरी, लल्लन पासवान, संग्राम पटेल, रामशंकर वर्मा, शिवबरन यादव, राजेश पटेल, सालिगराम मौर्य, गंगाराम कनौजिया, जयप्रकाश तिवारी, राकेश पाण्डेय, नागेश्वर पुरी, श्याम श्रीवास्तव, हामिद जाफर, मोहम्मद हनीफ आदि भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। डिम्पल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने गोमतीनगर में गरीब बच्चों को कॉपी-किताबें, रबर, पेंसिल तथा बिस्कुट बांटे। जयसिंह प्रताप यादव ने अमेठी में गरीब बच्चों को मिठाई तथा पुस्तकें बांटी।

डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा

 समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने डिम्पल यादव को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारी, अधिवक्ता सभा एवं अल्पसंख्यक सभा की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद मिश्रा ने डिम्पल जी के लिए स्वस्तिवाचन किया। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों एवं भंडारों का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। डिम्पल यादव ने सभी को अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम के लिए धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया।

डिम्पल यादव ने सभी को अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम के लिए धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया।

   पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव (काशीपुत्री) ने अंगवस्त्र, पौधे के साथ मां अन्नपूर्णा का प्रसाद दिया। डिम्पल यादव को बधाई देने वालों में सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, जावेद आब्दी, तोताराम यादव, रविदास मेहरोत्रा, राजेश यादव आदि भी प्रमुख थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद कनकलता सिंह, जूही सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, गजाला लारी, नेहा यादव, अंशू केडिया, पूजा शुक्ला, वंदना चतुर्वेदी, पायल सिंह, गीता यादव एवं शशिमा दोहरे कन्नौज, सरोज यादव अयोध्या, भारती चौहान बरेली, मनीला सिंह रोली जालौन, अंजू वर्मा गोण्डा, अर्चना रावत, ममता शर्मा, दीपशिखा यादव, चिंता यादव, अंजनी यादव, नईमा बानों, रिंकी सिंह, शमीना खान, लता जायसवार, मुन्नी पाल, शबनम खान, अनीता श्रीवास्तव, नीलम यादव, रचना सिंह, जीनत खान, चमन आरा, मधु यादव, सुजाता यादव, कहकशां सिद्दीकी, सलमा, रेखा राव, निकहत सिद्दीकी, मुआहिदा हुसैन, रूही अंजुम, जोआ खान, शर्मिला महाराज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही हैं। डिंपल यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारा