जिसका जलवा कायम है….

96

राजेन्द्र चौधरी

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि जसवंत नगर विधानसभा कौन सी है। जसवंतनगर जानता है कि उसको परिणाम क्या देना है। परिणाम कुछ भी हो लेकिन यहां की जनता उसे अपने पक्ष में करना जानती है। सब मन बनाकर बैठे हैं कि जब वोट पड़ेगा तो सबसे तेज़ रफ्तार में साइकिल चलेगी।श्री यादव ने कहा कि ये चुनाव तब हो रहा है कि जब नेताजी हमारे बीच में नही है। यहां के लोग नेताजी को कभी भूल नहीं सकते। कोई कुछ भी कोशिश कर ले लेकिन यहां के लोगों के दिल से कोई नेताजी को निकाल नहीं सकता। जब नेताजी को पुरानी बातें याद आ जाती थीं तो वो सैफई और जसवंतनगर के बारे में ही बताते थे। यहां के बुजुर्ग लोग कदम से कदम मिलाकर नेताजी के साथ चले होंगे। नेताजी के खिलाफ कैसे भी प्रत्याशी आए हो यहां के कार्यकर्ताओं ने नेताजी को सम्मान दिलाकर जिताया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि नारे में कार्यकर्ता आज भी सब जिंदाबाद कहते हैं। किसी नेता की पहचान एक दिन में नहीं बन जाती। हम लोगो अगर कहें कि,“ जिसका जलवा कायम है“, सबको पता होता कि इसके बाद क्या बोलना है। उन्होंने कहा कि हल्ला बोल का नारा पुराना है लेकिन जब बोलने के बाद नेताजी का नाम लेते थे तभी वो पूरा होता था।श्री यादव ने कहा कि हम तो कभी आपके बीच वोट मांगने भी नही आएं, लेकिन जो नेताजी की विरासत है उसके हकदार हम सभी हैं। जो नेताजी ने रास्ता दिखाया, जो समाजवादी आंदोलन उन्हें हमे सिखाया, वही रास्ता है जो गरीबों और किसानों को आगे बढ़ा सकता है। ये तो वो क्षेत्र हैं जहां बीहड़ भी है। ना जाने कितने संघर्शों के बाद यहां विकास दिखाई दे रहा है। हमारी आपकी जिम्मेदारी बनती है कि इसे और आगे ले जाना का काम करे।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को बहुत तकलीफ रहती है। अगर परिवार अलग अलग है तो आरोप लगाते हैं कि देखो ये लोग परिवार एक नहीं कर पा रहें। जब परिवार एक हो जाए तो कहते हैं कि ये लोग परिवारवादी हैं। इस भाजपा की बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इनका यही इलाज है कि ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर इन्हें हराते रहे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के लिए आप सबसे अपील करता हूं कि एक एक वोट उनके पक्ष में डालकर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिला देना। मुझे उम्मीद है जब वोट पड़ेगा तो सबसे ऊपर जसवंत नगर विधानसभा का नाम दिखाई देगा।