मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस मेडल फाॅर गैलेण्ट्री’केके 08 अधिकारियों को बधाई दी

122

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर ‘पुलिस मेडल फाॅर गैलेण्ट्री’के लिए चुने गए उत्तर प्रदेश पुलिस के 08 अधिकारियों को बधाई दी।इन अधिकारियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया।इनके योगदान से अन्य पुलिस कर्मी भी प्रेरित होंगे और अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वाह करेंगे, जिससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।


लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर ‘पुलिस मेडल फाॅर गैलेण्ट्री’ के लिए चुने गए उत्तर प्रदेश पुलिस के 08 अधिकारियों को बधाई दी है। इनमें ए0डी0जी0 प्रशान्त कुमार (आई0पी0एस0) (फस्र्ट बार टु पी0एम0जी0 मेडल), एस0एस0पी0 अभिषेक सिंह (आई0पी0एस0) (पी0एम0जी0 मेडल), डिप्टी एस0पी0 बृजेश कुमार सिंह (पी0एम0जी0 मेडल), इंस्पेक्टर संजीव कुमार (पी0एम0जी0 मेडल), एस0आई0 सुनील कुमार (पी0एम0जी0 मेडल) तथा विनय कुमार शर्मा (पी0एम0जी0 मेडल), अमित कुमार तेवतिया (सी0टी0) (पी0एम0जी0 मेडल) तथा रकम सिंह (हेड काॅन्सटेबल) (पी0एम0जी0 मेडल) शामिल हैं।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इनके योगदान से अन्य पुलिस कर्मी भी प्रेरित होंगे और अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वाह करेंगे, जिससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय द्वारा आज इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।