मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार के चयनित विभूतियों को दी बधाई

135

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी।विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने समाज और देश हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला।


लखनऊ –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने समाज और देश हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला है।मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के श्री नृपेन्द्र मिश्र (सिविल सेवा) को ‘पदम् भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कल्बे सादिक (धर्म गुरु) को मरणोपरान्त ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सामाजिक सरोकारों का सदैव स्मरण किया जाएगा।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के गुलफाम अहमद (कला), स्व0 जगदीश चौधरी (समाज सेवा), अशोक कुमार साहू (मेडिसिन), राम यत्न शुक्ला (साहित्य व शिक्षा), श्री चन्द्र शेखर सिंह (कृषि), सुधा हरि नारायण सिंह (खेल) तथा ऊषा यादव (साहित्य व शिक्षा) को ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से शिष्टाचार भेंट की।



मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित विभूतियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले इन महानुभावों से सभी को खासतौर पर युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। इन सभी ने उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन महानुभावों को मरणोपरान्त पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनके देश व समाज के प्रति योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने स्व0 कल्बे सादिक (धर्म गुरु) तथा स्व0 जगदीश चौधरी (समाज सेवा) के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनन्दन किया है।