12 लाख दीपों से रोशन अयोध्या

79

स्वयं के दीपावली पूजन का प्रसारण न्यूज चैनलों पर करवाएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।दीपावली पर अखिलेश यादव किसान स्मृति दिवस मनाएंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 12 लाख दीपकों की रोशनी से अयोध्या को रोशन करेंगे।

एस0 पी0 मित्तल

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल रही जिनकी प्राथमिकता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर नहीं थी। ऐसे मौकों पर तो मंदिर निर्माण का विरोध भी किया, लेकिन अब भगवान राम के प्रति श्रद्धा प्रकट करने में केजरीवाल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए तो अब 4 नवंबर को स्वयं के दीपावली पूजन का प्रसारण न्यूज चैनलों पर करवा रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि पूजन के प्रसारण की सूचना भी विज्ञापन के माध्यम से दी जा रही है। इन दिनों हर न्यूज़ चैनल पर विज्ञापन का प्रसारण हो रहा है। यह माना कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके दीपावली पूजन के प्रसारण की योजना समझ से परे हैं।

अयोध्या दीपोत्सव दोबारा गिनीज बुक में दर्ज हुआ,फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीपोत्सव,राम की पैड़ी समेत अयोध्या में जले 12 लाख से ज्यादा दीपक,अकेले राम की पैड़ी पर 9 लाख से ज्यादा दीप जले।

केजरीवाल के पूजन कार्यक्रम का प्रसारण भी दिल्ली की जनता के पैसे से होगा, क्योंकि चैनल वाले पूजन कार्यक्रम का प्रसारण फ्री में नहीं करेंगे। केजरीवाल ऐसे कार्यक्रमों पर सरकारी धन के दुरुपयोग का विरोध करते थे, लेकिन अब स्वयं सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। क्या भगवान राम के प्रति ऐसा लगाव उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिखाया जा रहा है? समाजवादी पार्टी को शुरू से ही राम मंदिर के विरोध में रही है। मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने वो सब किया, जिससे अयोध्या में जन्म स्थल पर मंदिर नहीं बन सके। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अब दीपावली को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

यानी सपा के कार्यकर्ता दीपावली पर दीए तो जलाएंगे, लेकिन किसानों की स्मृति में। लखीमपुर में जिन किसानों का निधन हुआ उनके प्रति सभी की संवेदनाएं हैं, लेकिन दीपावली पर ही स्मृति दिवस मनाने की घोषणा से अखिलेश यादव की मानसिकता को समझा जा सकता है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर 12 लाख दीपक जलाने की घोषणा की है। एक साथ 12 लाख दीपकों के जलने को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। सब जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को हटवाने में योगी आदित्यनाथ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।