स्टीम आंवला खाने के फायदे…

168
स्टीम आंवला खाने के फायदे
स्टीम आंवला खाने के फायदे

स्टीम आंवला खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे। आइए जानते है आंवले को स्टीम करके खाने के फायदों के बारे में डाइटिशियन सुमन से।आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। आंवले खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती हैं। इसका सेवन मौसमी बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आंवला खट्टा होने के कारण बहुत से लोग इसे खाने से हिचकते हैं। आंवले को स्टीम करके भी खाया जा सकता है। स्टीम करके खाने से इसकी पौष्टिकता बढ़ने के साथ इसका खट्टापन भी कम होता है। स्टीम करके खाने से ये आसानी से पच जाते है और खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। आंवले के सेवन से स्किन हेल्दी होने के साथ बाल भी मजबूत बनते हैं। स्टीम आंवला खाने के फायदे

इम्यूनिटी को करें मजबूत

आंवले को स्टीम करके खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को हेल्दी रखने के साथ बीमारियों से शरीर को बचाते हैं। आंवला इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

एजिंग की समस्या से राहत

आंवले को स्टीम करके खाने से एजिंग की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। आंवले के सेवन से झुर्रियां की समस्या से भी राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

आंवले को स्टीम करके खाने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। आंवले में मौजूद फाइबर शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के साथ पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है, जिससे भूख का अहसास कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज से राहत

आंवले को स्टीम करके खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करने के साथ गैस्ट्रिक जूस के स्राव को भी उत्तेजित करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। स्टीम आंवले के सेवन से मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है और पेट साफ रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

स्टीम आंवले के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों से संबंधित बीमारियों को भी दूर करता हैं। स्टीम आंवला में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को दूर करने के साथ गठिया की समस्या से राहत देते हैं।

स्टीम आंवला खाने का सही तरीका

स्टीम आंवला खाने के लिए 2 गिलास पानी को उबलने के लिए रखें। जब पानी उबलने लग जाएं, तो इसके उपर छलनी रखकर कटे हुए आंवले को रखें और उपर से कवर कर दें। 10 से 12 मिनट के बाद इसे उतार लें। आपका स्टीम आंवला तैयार है। आप इसे सलाद या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।आंवले को स्टीम करके खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

स्टीम आंवला खाने के लिए 2 गिलास पानी को उबलने के लिए रखें। जब पानी उबलने लग जाएं, तो इसके उपर छलनी रखकर कटे हुए आंवले को रखें और उपर से कवर कर दें। 10 से 12 मिनट के बाद इसे उतार लें। आपका स्टीम आंवला तैयार है। आप इसे सलाद या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आंवले को स्टीम करके खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।  स्टीम आंवला खाने के फायदे