योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने आठ दिवसीय कार्यक्रम किया प्रारम्भ

95

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ 8 दिवसीय समारोह का आज शुभारम्भ किया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज अपने चार वर्ष पूर्ण किए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा ने राजधानी लखनऊ के लोकभवन में पत्रकार वार्ता के साथ विकास पुस्तिका विमोचन तथा अवध शिल्पग्राम में विगत चार वर्षों की योगी सरकार की विकास यात्रा की महागाथा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से लोक दरबार में प्रस्तुत की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को अनुदान भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पार्टी की जिला एवं महानगर ईकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तैयार की गई आठ दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार पार्टी सबका साथ-सबका विकास तथा सबके विश्वास को समाहित किए हुए प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में लेकर जनता के बीच पहंुच रही है। राजधानी लखनऊ में अन्त्योदय पथ पर अग्रसरित गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए समर्पित प्रदेश सरकार के काम-काज का व्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज जिलों के प्रभारी मंत्री तथा निगमों, आयोगों, बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्यों के नेतृत्व में प्रेसवार्ता, विकास पुस्तिका का विमोचन तथा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तथा निर्णयों को जनता के दरबार में रखा गया है।

प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग करने के पश्चात् बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ जिला केन्द्रोें पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें लाखों लोगों ने सहभागिता की। आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृखला में कल 20 मार्च को पार्टी के सभी विधायक अपनी विधानसभा में केन्द्र सरकार व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विधानसभा स्तर पर किए गए विकास कार्यों को लेकर लोक दरबार में पहुंचेगे।


जिला मुख्यालयों पर चार वर्ष की योगी सरकार की विकास गाथा को लेकर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर, सुरेश कुमार खन्ना गाजियाबाद, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ वाराणसी, जय प्रताप सिंह गौमतबुद्धनगर, ब्रजेश पाठक रामपुर, डा0 महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, दारा सिंह चैहान बाराबंकी, सतीश महाना मथुरा, सुरेश राणा अलीगढ़, नंदगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ चित्रकूट, भूपेन्द्र सिंह चैधरी कन्नौज, स्वामी प्रसाद मौर्य सिद्धार्थनगर, रमापति शास्त्री गोरखपुर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह बस्ती, राम नरेश अग्निहोत्री फतेहपुर, अनिल राजभर बहराइच, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, विजय बहादुर पाठक आजमगढ़, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आगरा पहुंचें। वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह सीतापुर, डा0 नीलकंठ तिवारी अयोध्या, डा0 धर्म सिंह सैनी बागपत, अशोक कटारिया बुलन्दशहर, कपिलदेव अग्रवाल शाहजहांपुर, रविन्द्र जायसवाल हमीरपुर, सतीश द्विवेदी सोनभद्र, उपेन्द्र तिवारी महराजगंज, श्रीराम चैहान देवरिया में प्रेसवार्ता करके विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। जबकि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ ने श्रावस्ती, बलदेव ओलख ने संभल, संदीप सिंह हापुड़, विजय कश्यप अमरोहा, अजीत सिंह पाल शामली, अतुल गर्ग एटा, अनिल शर्मा कासगंज, जयकुमार सिंह ‘जैकी’ औरैया, गिरीश चन्द्र यादव ललितपुर, महेश गुप्ता कानपुर देहात, डा0 गिर्राज सिंह धर्मेश महोबा, लाखन सिंह राजपूत बांदा, श्रीमती नीलिमा कटियार जालौन, जय प्रकाश निषाद भदोही, मोहसिन रजा अमेठी, आनन्द स्वरूप शुक्ला गाजीपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशाम्बी, रमाशंकर सिंह पटेल चंदौली, चैधरी उदयभान सिंह मिरजापुर, सुरेश पासी मऊ पहुंचें।


वहीं अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम डा0 लालजी प्रसाद निर्मल उन्नाव, अध्यक्ष लेक्सफेड सहकारिता विभाग वीरेन्द्र तिवारी गोण्डा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबू राम निषाद सुल्तानपुर, अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान नबावसिंह नागर लखीमपुर खीरी, अध्यक्ष भाषा विभाग डा0 राजनारायण शुक्ल झांसी, अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डा0 विशेष कुमार गुप्ता इटावा, अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग हाथरस, अध्यक्ष माटी काल बोर्ड धर्मवीर प्रजापति मैनपुरी, अध्यक्ष पेक्सफेड सहकारिता विभाग सूर्य प्रकाश पाल मेरठ, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग विमला बाथम मुजफ्फनगर, अध्यक्ष उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद सुनील भराला बंदायू, उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान हरगोविन्द कुशवाहा बौद्ध, पिछड़ा वर्ग आयोग जसवंत सैनी फिरोजाबाद, राज्य महिला आयोग श्रीमती अंजू चैधरी रायबरेली, व्यापारी कल्याण बोर्ड मनीष गुप्ता अम्बेडकरनगर, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग पूर्णिमा वर्मा हरदोई, अवास एवं विकास परिषद अश्वनी त्रिपाठी बलिया, पूर्वांचल विकास बोर्ड नरेन्द्र सिंह कुशीनगर, खादी ग्राम उद्योग गोपाल अंजान पीलीभीत, व्यापारी कल्याण बोर्ड अशोक कुमार गोयल बिजनौर, सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर प्रतापगढ़, अवनीश पटेल ने संतकबीर नगर में प्रेसवार्ता करके विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।