कांग्रेस की मानसिकता अंग्रेजों वाली-डॉ.यादव

36
कांग्रेस की मानसिकता अंग्रेजों वाली-डॉ.यादव
कांग्रेस की मानसिकता अंग्रेजों वाली-डॉ.यादव

महाराजगंज, कुशीनगर, जौनपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में नौतनवां, कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में रामकोला, जौनपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में जौनपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश, प्रदेशों में विकास हुआ है तथा भ्रष्टाचारी, गुंडे, बदमाश जेल में दिख रहे हैं। यह 21वीं सदी का भारत है और यहां पर लोकतंत्र है। किसी की भी तानाशाही नहीं चलेगी। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने लगातार सनातन धर्म की जड़ों को काटने का प्रयास किया है। कांग्रेस 70 सालों तक भगवान श्रीराम पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती रही, उनके होने का प्रमाण मांगती रही। कांग्रेस की गलतियों के कारण देश की चारों तरफ की सीमाएं असुरक्षित थीं, लेकिन अब दुश्मन डरता है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस की मानसिकता अंग्रेजों वाली-डॉ.यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ। उसी समय अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन 70 सालों तक कांग्रेस भगवान श्रीराम के होने पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती रही। उनके होने का प्रमाण मांगती रही। कांग्रेस के कारण भगवान श्रीराम 70 सालों तक टेंट में ही विराजमान रहे, लेकिन फिर देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मौका दिया और उन्होंने किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्रीराम को उनके गर्भगृह में विराजमान कराया। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म की जड़ों को काटने का कार्य करती रही। हिन्दू-मुसलमानों के बीच फूट डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती रही। कांग्रेस की मानसिकता ही अंग्रेजों वाली रही है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश में 20-25 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने सारे पदों पर कब्जा कर रखा था। किसी दूसरे को अवसर नहीं मिलता है। यह लोकतंत्र पर एक तरह से कलंक है, इसका निपटारा होना जरूरी है। एक तरफ भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करती है। एक गरीब परिवार का चाय बेचने वाला बेटा भाजपा में प्रधानमंत्री बनता है, एक गरीब, मजदूर परिवार का बेटा मुख्यमंत्री बनता है, कोई गरीब मंत्री, सांसद, विधायक बनता है। लोकतंत्र का गौरव ऐसा होना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में देश के चारों तरफ की सीमाएं असुरक्षित थीं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यकाल में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी देश में टिफिन बम, साइकिल बम फट जाते थे। लोग घरों से निकलने में डरते थे, लेकिन अब देश से आतंकवाद का नामोनिशान मिट गया है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का होना बेहद जरूरी है।

कांग्रेस के शासनकाल में घोटाले पर घोटाले होते रहे। एक के बाद एक नए-नए घोटाले सामने आए। पूरे देश की हालत खराब थी। देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। अर्थशास्त्र के जानकार देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन पर्दे के पीछे से सोनिया गांधी सरकार चला रही थीं। प्रधानमंत्री मौन रहते थे। एक साहबजादे कैबिनेट के फैसले सार्वजनिक रूप से फाड़कर फेंकते थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारे नारों का मजाक उड़ाते थे। 2019 में हमने नारा दिया था अबकी बार 300 पार तो इन्होंने मजाक उड़ाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटें लेकर आए और कांग्रेस एवं इसके घमंडिया गठबंधन की बोलती बंद की। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को धारा 370 का कलंक दिया।

आज हमारा देश आर्थिक रूप से भी समृद्धशाली, वैभवशाली हुआ है। हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। देश में 70 नए हवाई अड्डे बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजीदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने सेना के जवानों और किसानों को उनका मान-सम्मान दिलाया है। कोविड जैसी महामारी में भी देशवासियों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया और प्रत्येक नागरिक की जान बचाई। पहले लार्ड मैकाले ने और फिर कांग्रेस ने हमारी शिक्षा नीति से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, राजा हरिशचंद्र का इतिहास ही खत्म कर दिया था। हमारे आने वाली पीढ़ियां कैसे इनका इतिहास जानेगी? इन्होंने हमारी पीढ़ियों को सनातन धर्म से दूर करने का काम किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आरक्षण को खत्म करने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया है। इस समय देश के कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और इनकी सरकारों ने वहां के गरीबों, आदिवासियों का आरक्षण काटकर एक वर्ग विशेष को दिया है। भाजपा तो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है। यह कांग्रेस और इनके घमंडिया गठबंधन के नेता रावण की तरह अहंकारी हैं और इस बार इनके अहंकार को देश की जनता तोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 पार सीटों के साथ जीतेगी और रिकार्ड बनाएगी। मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की धरती तो इतनी पावन धरा है कि यहां पर आकर ही मन खुश हो जाता है। उत्तरप्रदेश की धरती भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान गौतम बुद्ध की धरती है। इस पावन धरा पर आकर ऐसा लगता है कि फिर से वह दौर आ गया है, जब यहां पर भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण लीलाएं करते थे।उत्तरप्रदेश में आयोजित विभिन्न जनसभाओं में आए लोगों को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आने का भी आमंत्रण दिया। इस दौरान सभी ने बाबा महाकाल के जयकारे भी लगाए और तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन भी किया। कांग्रेस की मानसिकता अंग्रेजों वाली-डॉ.यादव