सचिन रावत

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दलितों के मसीहा भारतीय संविधान के निर्माता परम आदरणीय बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे सहित पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय कुमार आर्या, सिद्धीश्री, आलोक प्रसाद, तनुज पुनिया, नरेन्द्र गौतम, आदि ने बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की कार्यशैलियों एवं उनके योगदानों का उल्लेख किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि समाज में दलित, शोषित, वंचित तबके लोगों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने दलित समाज की दशा एवं दिशा को सुधारने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने समाज को शिक्षित एवं संगठित करने पर जोर दिया। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलनों को प्रेरित किया और अछूतों ( दलितों ) से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान में नागरिकों के लिए नागरिक स्वतंत्रता की एक विस्तृत श्रृखंला के लिए संवैधानकि गारंटी और सुरक्षा प्रदान करायी जिसमें धर्म की आजादी छुआ छूत को समाप्त करना और भेदभाव के सभी रूपों का उल्लघंन करान शामिल है अम्बेड़कर ने महिलाओं के लिए व्यापक आर्थिक और सामाजक अधिकारों के लिए तर्क दिया और अनुसूचित जातियों ( एस सी) जनजातियों (एस टी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) के सदस्यों के लिए नागरिक सेवाओं स्कूल कॉलेजों में नौकरियों के आरक्षण की व्यवस्था शुरू करने के लिए अंसेम्बली का समर्थन जीता जो कि सकारात्मक कार्यवाही थी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान सच्चा हिन्दुस्तानी बनाता है। आज पंडित नेहरू, महात्मा गांधी तथा सरदार पटेल के कद को छोटा करने की कोशिश की जा रही है जो कि असंभव है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर को संविधान की संरचना करने की जिम्मेदारी सौंपी और आजाद भारत का प्रथम कानून मंत्री बनाया। अगर बाबा साहब ना होते तो आज ना तो संविधान ना होता। आज देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है जो कि लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करना चाहती है। हमें अपने अधिकारों को जानना होगा और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। आज वर्तमान समय में जो हमारे सामने चुनौतियां हैं उनसे हमारा भविष्य अंधकार में है आज भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को समाप्त करने में लगी हुई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, राजेश सिंह काली, विक्रम पाण्डेय, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, शहाना सिद्दीकी, रूद्र दमन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विशाल सिंह राजपूत, नसीम सिद्दीकी पंडित, विषम सिंह, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह नितिन, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।