राज्य स्तरीय गोकृपा महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ी आस्था की भीड़

105

लखनऊ – गोपेश्वर गौशाला में चल रहे राज्य स्तरीय सात दिवसीय गोकृपा महोत्सव के अवसर पर गौ भक्तो का तांता लग गया प्रदेश सरकार के मंत्री,प्रबुद्ध वर्ग, के लोग,राजनेता अधिकारियों सहित सामाजित संस्थानों के प्रतिनिधियों के पहुँचने का क्रम अंतिम दिन लगातार जारी रहा।साथ ही गोकृपा महोत्सव में पहुँचकर लोग गोउत्पाद,जैविक कृषि और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी की।कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय द्वारा रुक्मणी कृष्ण प्रसंग की व्याख्या बड़े ही भावपूर्ण तरीके से कथा में उपस्थित भक्त झूमने पर मजबूर हो उठे। साथ ही आकर्षक महाकाल की झाँकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी कथा में हजारों भक्तो ने पहुँच कर रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


कथा समापन के अवसर पर आरएसएस से अवध प्रान्त चालक कौशल,श्रम राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी,भजन सम्राट प्रशांत दुबे,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान,भाग कारवां अनुज,तुषार श्रीवास्तव और भारतीय शिक्षण मंडल के सदस्यों द्वारा व्यास पूजन और चिंताहरण हनुमानजी की 501 दीपों से महाआरती उतारी गई इस अवसर पर गौशाला परिवार द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि ऐसे आयोजन प्रसंसनीय है गोशाला भ्रमण व्यवस्था परखी और प्रबंधक उमाकांत गुप्ता का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा हमारे समाज को इस तरह के आयोजनों से मानव शरीर मे प्राकृतिक ऊर्जा का संचार होता है।


इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा ड्रग की मांग कम करने के उद्देश्य हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना विभाग द्वारा विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव,जलज मिश्र के सहयोग प्रदर्शनी आयोजित की गई।कथा समापन के पश्चात हवन और हनुमत भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही गौशाला परिवार के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,विश्वनाथ गुप्ता,पंकज गुप्ता,रूपेश मिश्र,अन्ना मिश्र,संजय साहू,आनंद साहू,सोनू सिंह,लोकेश निगम,व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,शैलेन्द्र पांडेय, शिबू,ईशु गुप्ता,मुनीन्द्र भरत,सुनील गुप्ता सहित महिला मंडल अध्यक्ष शिवानी गुप्ता को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वृन्दावन से पधारे गौरव कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मानित किया गया।