राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी बने पंचदेव यादव

94

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के लखनऊ जिला मीडिया प्रभारी बने पंचदेव यादव।

लखनऊ – राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के जिला अध्यक्ष लवकुश यादव ने यूनियन की सक्रियता को बढाने के लिए जिले यूनियन के पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पंचदेव यादव को जिला मीडिया प्रभारी बनाया है।इसके साथ संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए तीन जिला उपाध्यक्ष दो जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया ।

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, बीरेन्द्र कुमार रावत की सहमति से प्रदीप कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष, शिव कुमार रावत जिला उपाध्यक्ष, विनय सिंह जिला उपाध्यक्ष, पंचदेव यादव जिला मीडिया प्रभारी, सचिन रावत जिला मंत्री, उमेश यादव जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किये गये। जिनके मनोनयन पर राज कुमार पांडेय, बलीराम वर्मा, राज कुमार लोधी तथा डा0 अनूप सिंह अनिल जैसवाल द्वारा बधाई दी गयी ।