भाजपा को जनता करेगी चारो खाने चित-राजेन्द्र चौधरी

26
भाजपा को जनता करेगी चारो खाने चित-राजेन्द्र चौधरी
भाजपा को जनता करेगी चारो खाने चित-राजेन्द्र चौधरी

पहले ही पांच चरणों में लोकसभा चुनाव के मतदान में प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत देकर भाजपा को चारो खाने चित कर दिया है। आज 25 मई 2024 छठवें चरण के मतदान में मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत देकर भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। छठवें चरण के चुनाव में आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा को भी अपनी हार का अंदाजा हो गया है इसलिए वह अराजकता और सत्ता का दुरुपयोग करने पर आमादा हो गई है। लोकतंत्र में भाजपा द्वारा किया जा रहा नंगा नाच शर्मिंदा करने वाला कृत्य है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में बाधा डालना लोकतंत्र को कलंकित करना है। अम्बेडकर नगर में तो टांडा में एक बीएलओ को भाजपाईयों ने पीटा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया। यहां से लोकसभा प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा को नज़रबंद रखा गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उर्फ लवकुश वर्मा को भी पुलिस ने घर में बंधक बना रखा। भाजपा को जनता करेगी चारो खाने चित-राजेन्द्र चौधरी

भाजपाइयों को सबसे ज्यादा चिढ़ मुस्लिम मतदाताओं से होती है। लालगंज में मुस्लिम महिला मतदाताओं के बुर्के हटाकर उन्हें प्रताड़ित अपमानित किया गया तब वे वापस जाने लगी। श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं को भगाया गया। मुगराबादशाहपुर में भी यही हालात रहे। बदलापुर जौनपुर में भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ही मतदाताओं को धमकाते दिखे। कई जगह भाजपा नेता फर्जी वोटिंग कर दबंगई दिखाते रहे। आजमगढ़ में भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा, गुड्डू मिश्रा प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल लेकर घूमते और लोगों को धमकाते दिखे। कई जगह पीठीसीन अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर मतदाताओं को मतदान से वंचित करते दिखाई दिए। ईवीएम गड़बड़ी की शिकायतें तो आम बात हो गई है। मल्हनी जौनपुर में समाजवादी पार्टी के समर्थक भास्कर गौतम को भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। इसमें दो राय नहीं कि मतदाताओं ने अब स्वयं चुनाव की जिम्मेदारी सम्हाल ली है। महंगाई, बेकारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं, बच्चियों के प्रति बढ़ती घटनाआंे से क्षुब्ध जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। भाजपा ने 10 सालों में झूठ और नफरत फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया। लोग अब हर हाल में बदलाव चाहते है। इस बदलाव में पीडीए परिवार का भरोसा समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर बढ़ता ही जा रहा है। जनता का यह बढ़ता आक्रोश ही भाजपा की सत्ता से बेदखली की गारन्टी है। भाजपा को जनता करेगी चारो खाने चित-राजेन्द्र चौधरी