25 अगस्त को जनसुनवाई

92

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्यों द्वारा 25 अगस्त, को विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जायेगी।

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के पात्र बच्चों को उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से 25 अगस्त, 2021 को विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जायेगी। 25 अगस्त को सोनभद्र में सदस्य अनीता सिंह, बस्ती में सदस्य इन्द्रवास सिंह, शाहजहाॅपुर में सदस्य सुनीता बंसल, देवरिया में सदस्य निर्मला द्विवेदी, मेरठ में सदस्य श्रीमती राखी त्यागी, हाथरस में सदस्य निर्मला दीक्षित, बागपत में सदस्य मीना कुमारी, जालौन में सदस्य डा0 कंचन जायसवाल, महोबा में सदस्य प्रभा गुप्ता, कानपुर देहात में सदस्य पूनम कपूर, चन्दौली में सदस्य उषा रानी, फतेहपुर में सदस्य अनिता सचान, कन्नौज में सदस्य कुमुद श्रीवास्तव, उन्नाव में सदस्य मनोरमा शुक्ला, जौनपुर में सदस्य शशि मौर्या, सुल्तानपुर में सदस्य सुमन सिंह, बिजनौर में सदस्य अवनी सिंह, कुशीनगर में सदस्य संगीता तिवारी, पीलीभीत में सदस्य अंजू प्रजापति, मऊ में सदस्य अर्चना, बरेली में सदस्य मिथिलेश अग्रवाल तथा हरदोई में सदस्य रंजना शुक्ला, महिला जनसुनवाई करेंगी।