पीडीए को मजबूत करने निकली समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा

166
पीडीए को मजबूत करने निकली समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा
पीडीए को मजबूत करने निकली समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ से पीडीए को मजबूत करने के लिए समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।पीडीए समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत,शाहजहांपुर,बरेली,बदायूं,सम्भल,मुरादाबाद,अमरोहा,हापुड़,गाजियाबाद मेरठ, शामली,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर से जन सम्पर्क करते हुए बिजनौर में इसका समापन होगा। इस यात्रा का नेतृत्व नूरपुर (बिजनौर) विधानसभा के विधायक रामअवतार सिंह सैनी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, आदिवासी एवं अल्पसंख्यकों को अभी तक हक और सम्मान नहीं मिला है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। भाजपा की नीतियां पीडीए विरोधी है। इन्हीं सवालों को लेकर पीडीए समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा जनता को जागरूक करने का काम करेगी।बेरोजगार, नौजवानों को नौकरी नहीं, मिल रही। पुरानी पेंशन बहाल हो और शिक्षा को जिस तरह से प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है, ऐसे में यह सम्भव ही नहीं कि गरीब पढ़ पाएं। प्राइमरी, सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी, इंटर, मेडिकल कॉलेजों में कैसे गरीब पढ़ पाएगा? शिक्षा में जिस तरह का व्यापार चल रहा है, उसे रोका जाए। इन तमाम सवालों को लेकर यह यात्रा निकल रही है। पीडीए को मजबूत करने निकली समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा


आज लोकतंत्र विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के समतामूलक सिद्धांत और समाजवादी डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों और विचारधारा के साथ नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और समाजवादी उपलब्धियों को लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर उनका हक और सम्मान दिलाना है। कुछ पूंजीपतियों ने देश की सम्पत्ति पर कब्जा कर रखा है। 5 प्रतिशत उद्योगघरानों ने देश की 60प्रतिशत सम्पत्ति पर कब्जा जमा लिया है। आर्थिक और सामाजिक विषमता की सच्चाई से सभी को अवगत कराना है। जिससे यह बढ़ी हुई सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम किया जा सके।समाजवादी पार्टी डॉ0 राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति को अपनाने पर बल देती है। किसानों को फसलों पर मुनाफा मिले। खेती के काम में आने मशीनरी यंत्र और खाद-बीज, कीटनाशक दवाओं पर टैक्स नहीं होना चाहिए। बिजली पानी निःशुल्क होना चाहिए। खेती किसानी सबसे घाटे में है।


रामअवतार सिंह सैनी विधायक के नेतृत्व में प्रारम्भ समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल श्याल लाल बच्ची सैनी, सुषमा सैनी सहारनपुर, अगम मौर्य बरेली, विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, रजनीश मौर्य, अम्बेडकरनगर, बलराम मौर्य फैजाबाद, संदीप सैनी सहारनपुर, वतनसिंह सैनी शामली,राजेन्द्र मौर्य देवरिया,प्रेम मौर्य सुल्तानपुर,अमित मौर्य अम्बेडकरनगर, निर्मल सैनी, शिवम सैनी, सुभाष सैनी, ओमकार सैनी, विजय पाल आदिसभी मुजफ्फरनगर से है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद यशवीर सिंह सहित शम्भू कुशवाहा, दिनेश सैनी, दर्शन पाल सैनी, अविनाश सैनी प्रधान, श्याम सिंह सैनी, धर्मवीर सैनी, बीते सैनी, मिन्टू सैनी प्रधान,नफीस परवेज आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है। पीडीए को मजबूत करने निकली समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा