स्वतंत्र देव सिंह का प्रवास कार्यक्रम

90

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह कल 12 जून को फतेहपुर, कौशांबी व प्रयागराज महानगर जिलो में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल 12 जून को जिला फतेहपुर में कोविड संक्रमण काल में दिवंगत हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र नारायण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू रक्षपाल लोधी, पार्टी के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय मिथिलेश बाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की दिवंगत क्षेत्रीय मंत्री सुधा मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय नीलिमा सिंह चैहान, बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय धनंजय पाल, बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र लोधी, सेक्टर प्रमुख स्वर्गीय अभिषेक गिहार  व पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय राम गोपाल सिंह के आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह कौशांबी जनपद में कोविड संक्रमण काल में दिवंगत हुए पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री स्वर्गीय श्याम बिहारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई स्वर्गीय राकेश केसरवानी, सेक्टर अध्यक्ष स्वर्गीय दयाशंकर मिश्र के आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज महानगर में कोविड काल में दिवंगत हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय फूलचंद साहू, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री स्वर्गीय महिपत सिंह, नगर निगम पार्षद स्वर्गीय रोहित मालवीय, पूर्व महानगर महामंत्री स्वर्गीय ब्रह्मानंद शुक्ला, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय शैलतनया श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय पुष्पा कुशवाहा, सिख सभा के अध्यक्ष स्वर्गीय जोगिंदर सिंह, पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेश पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेश पांडेय के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।