फैशन का तड़का

66
फैशन का तड़का
फैशन का तड़का

फैशन का तड़का सिंगिंग कंपटीशन नृत्य और गायन का अद्भुत तालमेल मंच पर साकार होते हुए दिखाई दिया।

समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में फैशन का तड़का, सिंगिंग कंपटीशन, नृत्य और गायन का अद्भुत तालमेल मंच पर साकार होते हुए दिखाई दिया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा सिंगिंग कंपटीशन में आए प्रतिभागियों ने अपने गायन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और यह सिद्ध किया कि आने वाला समय उनका है। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में रेशमा, मोहिनी, यशिका, पूजा, अनुराग, हर्षित, प्रियंका, हरी, प्रिया, पलक और छवि प्रमुख रहे।

सांस्कृतिक मंच पर फैशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। फैशन फेस्टिवल सीजन 2 जिसको ऑर्गेनाइज किया रितिका गुप्ता ने। मीकू फाउंडेशन की तरफ से मेकअप आर्टिस्ट ज्योति (जेसी मेकओवर टीम), डिजाइनर स्वीटी दुबे, रीता चौहान और अभय ठाकुर। फैशन तड़का में आई हुई प्रतिभागियों ने एथनिक और डिजाइनर को बेस बनाकर रैंप पर जलवा बिखेरा। रैंप पर प्रतिभागियों का बैलेंस और उनके परिधानों ने अद्भुत छटा बिखेरी। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में शिवराम पांडे और पुलकित श्रीवास्तव द्वारा सजा दो घर, रामचंद्र कृपालु, राम जानकी, राम आएंगे गाया गया और उपस्थित दर्शकों को भक्ति रस में भाव विभोर कर दिया। कीबोर्ड पर समीर, गिटार पर विकास, तबले पर माधविंदर और ढोलक पर कुंदन ने अच्छा सुरताल प्रदर्शित किया।

फैशन का तड़का सिंगिंग कंपटीशन नृत्य और गायन का अद्भुत तालमेल मंच पर साकार होते हुए दिखाई दिया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के मंच से पहल डांस क्लासेस की प्राप्ति तनेजा, मन्नत निगम, आराध्या और हिमाक्षी सक्सेना द्वारा गणेश वंदना और मेरे घर राम आएंगे प्रस्तुत किया गया। पैट्रियोटिक डांस निशिका, आण्वी, अंशिका और आरुषि द्वारा; जुंबा डांस पूजा शर्मा द्वारा सेमी क्लासिकल डांस एंजेल द्वारा बॉलीवुड डांस आरुषि और पूजा शर्मा द्वारा; ग्रैंड फिनाले डांस एंजेल, प्राप्ति, हिमाक्षी, वैभवी, कीर्ति, हर्षिता और निलांशी द्वार; राजस्थानी डांस अनन्या पाल, सौजन्य, शिवी, दिशा, पलक, इशिका, तमन्ना, आरव, अनुष्का द्वारा; वेस्टर्न डांस तेजस, निश्चय, सिद्धार्थ, रुद्र, हर्षिता द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को हेमा खत्री अंशिता और अंबिका ने सहयोग किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में आज खिली हुई धूप के साथ लोगों की झूलों पर, फिश टनल में, फूड जोन में, खरीदारी में लेडीज सूट और कश्मीरी मेवों के स्टॉल पर, और फर्नीचर पर खूब भीड़ दिखाई दी।भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया गया और अथर्व ने सहयोग दिया। फैशन का तड़का