भाजपा कारपोरेट की सरकार-अखिलेश

87

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज साहिब श्री गुरू तेग बहादुर जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए सिख गुरूओं के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे कभी अपने सिद्धांत से पीछे नहीं हटे। उनके रास्ते पर हमें चलने का संकल्प लेना है।

अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सिख समाज द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी और सिख प्रतिनिधिमण्डल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। श्री यादव ने कहा आज देश में खेती को कारपोरेट घरानों को सौंपने की साजिश के खिलाफ किसान इस कड़ाके की ठण्ड में भी मैदान में जमे है। इसमें सिख समाज को मुख्य भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद के पात्र है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार और प्रदेश के पूर्वांचल के किसान बहुत गरीब है। भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद किसानों को गेहूं-धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला है। किसान के उपयोग की खाद, बिजली, डीजल सब मंहगा मिल रहा है। किसान कर्ज और मंहगाई से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कारपोरेट की नज़र किसान के खेतों पर है। भाजपा सरकार कृषि विधेयक उन्हीं की मदद के लिए लाई है।

किसान अब एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने को निकल पड़े हैं। उनको बदनाम करने की साजिशें हो रही है। लेकिन किसानों की एकता के आगे भाजपा सरकार की कोई चाल नहीं चलेगी। भाजपा को उनके आगे झुकना ही पड़ेगा। श्री यादव ने कहा कि अगर किसानों से भाजपा को इतना ही बैर है तो वह उनका उगाया अन्न क्यों खाती हैं….? उन्होंने कहा किसान जब खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। समाजवादी किसानों के साथ खड़े है। समाजवादी पार्टी को मजबूती देकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सिख गुरूओं और पंजाबी साहित्यकारों को उचित सम्मान देंगे। पंजाबी अकादमी को ज्यादा मदद दी जाएगी। सिख समाज को संगठन और सरकार में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर दिया जाएगा। भाजपा सरकार झूठे वादे और दावे करती है जबकि समाजवादी जो कहते है वही करते है। उनकी कथनी और करनी में कोई भेद नहीं रहता है।
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष सरकार हरपाल सिंह जग्गी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों और सिखों का विश्वास अखिलेश जी पर है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही सिख समाज को हक और सम्मान मिला।

भाजपा सरकार सिखों की उपेक्षा कर रही है। आज सिख समाज के किसान भाई आंदोलन पर हैं। समाजवादी सरकार ने खुले दिल से उनका समर्थन किया है। सिखों की और किसानों की लड़ाई अखिलेश जी ही लड़ सकते हैं। भाजपा की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। सन्2022 में अखिलेश यादव जी की पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम एकजुट होकर काम करेंगे। अंधेर है पर देर नहीं होगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के अतिरिक्त सर्वश्री सरदार हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, दरबारा सिंह, परमजीत सिंह लाली, इंदरजीत सिह खालसा, हीरा सिंह, सुखचैन सिंह, लखवीर सिंह, जगदीश सिंह, लखदीप सिंह, संतोख सिंह, विक्की सिंह, गुरनाम सिंह, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, अक्षत सिंह, राजेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, हरमीत सिंह, निर्मल सिंह, बलजिंदर सिंह, स्वरूप सिंह, दिलाबर सिंह, गज्जन सिंह, दिलराज सिंह, हीरा सिंह, गुरबख्श सिंह, सचिन, विक्रम सिंह, भूपिंदर सिंह, अमर जीत सिंह, दर्शन सिंह, धरमिंदर सिंह, रंजीत सिंह, गुरतेज सिंह, जरनैल सिंह, नविंदर सिंह, सिमरजीत सिंह, साब सिंह, हरवंश सिंह, अमरदीप सिंह, निरपेय सिंह, अमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरतेज सिंह, प्रगट सिंह, जरूप सिंह, सतपाल सिंह, ओंकार सिंह, दीदार सिंह, गुरजट सिंह, सुखबीर सिंह, बलरामदास, पुरुषोत्तम सिंह, बल्देव सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, हरबंश सिंह, नरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।