सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें -जिलाधिकारी

89

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण।

प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील लालगंज में आयोजित किया गया। लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल प्राप्त 184 शिकायतों में से 49 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 27, विकास विभाग से 08, समाज कल्याण से 01 एवं 99 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उसका निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण ढंग किया जाये ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी लालगंज सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।