योगी के राजतिलक में 52 उपयोगी बने सहयोगी

121

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

राज्यपाल जी ने योगी आदित्यनाथ जी को उ0प्र0के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।शव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।16 कैबिनेट मंत्रियों सहित 14 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार)तथा 20 राज्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्रीगणतथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रीगण शामिल हुए।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जी की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 02 उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।


कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ0 संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्रीरामदास आठवले, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भी शिरकत की।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सवराज बोम्मई तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन0 बीरेन सिंह शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जे0पी0 नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उत्‍तर प्रदेश में आज से योगी सरकार 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली तो केशव प्रसाद मौर्य ने भी लगातार दूसरी बार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। ब्रजेश पाठक ने भी उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ली।योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाल ली है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।योगी आदित्‍यनाथ लगातार दूसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। योगी सरकार 2.0 के में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है। नए मंत्रिपर‍िषद में एक मुख्‍यमंत्री के साथ पचास मंत्री और दो उपमुख्‍यमंत्री ने शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंंत्री नरेन्‍द्र मोदी,अमित शाह, जे0 पी0 नड्डा, राजनाथ सिंंह सहित 12 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधान सभा चुनाव हुए। सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 में 255 जीतीं। भाजपा गठबंधन ने 403 में से 273 सीटों पर जीत दर्ज की। 37 वर्षों में यह पहली बार था जब भाजपा लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमतकी सरकार बनाने में सफ़ल हुई। दस मार्च को नतीजे आने के बाद प्रदेश में हर तरफ कमल खिला हुआ नजर आया। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य,रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्‍यनाथ को भाजपा गठबंधन दल ने नेता चुना गया। आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री,गृहमंत्री , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा, रक्षा मंत्र और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में 18वीं व‍िधानसभा का शपथ ग्रहण समाारोह हुआ।

योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अब वो दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का पद संभालेंगे। योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहले केशव प्रसाद मौर्य ने इसके बाद ब्रजेश पाठक ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। सभी को राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ द‍िलाई।योगी पार्ट -2 में कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली।जिसमें से दो ने उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ली। इनमें से 16 ने कैबिनेट,14 ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 ने राज्यमंत्री की शपथ ली। योगी मंत्रिमंडल में कुल सात क्षत्रिय,आठ ब्राह्मण, तीन जाट और पांच महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही,स्वतंत्र देव सिंह,बेबी रानी मौर्य,लक्ष्मी नारायण चौधरी,जयवीर सिंह,धर्मपाल सिंह,नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’,भूपेन्द्र सिंह चौधरी,अनिल राजभर, जितिन प्रसाद,राकेश सचान,अरविन्द कुमार शर्मा,योगेन्द्र उपाध्याय,आशीष पटेल,संजय निषाद ने शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, संदीप सिंह, राज्यमंत्री, गुलाब देवी, गिरिश चंद्र यादव, असीम अरुण, धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री, जे पी एस राठौर, इंद्र कुमार कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

राज्य मंत्री के रूप में मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, मनोहर लाल मन्नू,रामकेश निषाद, संजय,ब्रजेश सिंह, के पी मलिक, सुरेश राही, प्रतिभा शुक्ला,सोमेंद्र तोमर,राकेश राठौर ‘गुरु’,अनूप प्रधान, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा,दानिश आजाद और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री मंत्री पद की शपथ ली।

कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली-योगी 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया। योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें सेन16 ने कैबिनेट, 20 ने राज्यमंत्री और 14 ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। योगी मंत्रिमंडल में कुल सात क्षत्रिय,सात ब्राह्मण, तीन जाट और पांच महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के ये नामचीन सितारे योगी पार्ट -2 में जगह बनाने नाकाम रहे। इस सूची में शामिल सभी माननीय अब भूतपूर्व मंत्री के नाम से जाने जायेंगे
दिनेश शर्मा,सतीश महाना,आशुतोष टंडन,श्रीकांत शर्मा,सिद्धार्थनाथ सिंह,महेंद्र सिंह,रामनरेश अग्निहोत्री,जय प्रताप सिंह,नीलकंठ तिवारी,नीलिमा कटियार,अशोक कटरिया,श्रीराम चौहान,जय प्रकाश निषाद,जय कुमार सिंह जैकी,अतुल गर्ग,मोहसिन रजा,अनिल शर्मा,महेश चंद्र गुप्ता,ड0 जी0एस0 धर्मेश,लाखन सिंह राजपूत,चौधरी उदय भान सिंह,रमाशंकर सिंह पटेल,अजित पटेल। [/Responsivevoice]