किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रही भाजपा सरकार

78
किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रही भाजपा सरकार
किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रही भाजपा सरकार

राजेन्द्र चौधरी

किसान अपनी परेशानियों की चर्चा न कर सकें इसके लिए दिल्ली की सीमा पर अवरोध खड़े किए जा रहे हैं। बार्डर सील कर सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों के रास्ते में कीलें ठोक दी गई हैं। हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। किसानों को अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी है। स्वतंत्र भारत में कहीं भी कोई भी नागरिक जा सकता है। भाजपा सरकार जनता के इस मूल अधिकार को रोकने वाली कौन है? किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रही भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलित है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में किसानों को सिर्फ छलने और धोखा देने का ही काम किया है। उनके साथ किए गए वायदों को पूरा करने की तो भाजपा सरकार की इच्छा ही नहीं है। भाजपा जोर जबरदस्ती से उनकी आवाज भी कुचलने का इरादा कर रही है। 13 फरवरी को केन्द्र की अंधी-बहरी सरकार के कानों तक अपनी मांगे पहुंचाने के लिए किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, परन्तु भाजपा सरकार उनको सुनना नहीं चाहती है। सरकार का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।

देश का किसान भाजपा सरकार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकता है, देश में क्या तानाशाही है? भाजपा ने किसानों से अपने संकल्प पत्र/चुनाव घोषणा पत्र में वायदा किया था कि वह किसानों के कर्ज माफ करेगी। किसानों की आय दोगुनी करेगी। एमएसपी पर फसल खरीदेगी।भाजपा सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात करते हुए किसानों की फसल की न तो एमएसपी पर खरीद की और नहीं उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कोई कदम उठाए। भाजपा सरकार ने किसानों की खाद महंगी कर दी। केवल महंगी ही नहीं की खाद की एक बोरी जो पहले 50 किलो की थी, उस बोरी से 5-5 किलो खाद कम करके अब 40 किलो की बोरी कर दी है।

भाजपा का चरित्र भी कम विरोधाभासी नहीं है। एक ओर केन्द्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारतरत्न दिया। वहीं दूसरी तरफ कृषकों पर बल प्रयोग कर उन्हें उत्पीड़ित कर रही है। किसानों के नाम पर भाजपा की छल प्रपंच की राजनीति दोमुंही नीति अस्वीकार्य है। समाजवादी पार्टी किसानों की हर मांग का समर्थन करती है। किसान देश का अन्नदाता है। उसका अपमान देश की जनता का अपमान है। संविधान का अपमान है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकना भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी कदम है। भाजपा सरकार का कृत्य अमानवीय और संवेदनहीन है। किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रही भाजपा सरकार