प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी 98% से अधिक

83
  1. प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,15,516 सैम्पल की जांच की गयी।प्रदेश में अब तक कुल 3,12,87,226 सैम्पल की जांच की गयी।प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है।
  2. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 143 तथा अब तक 5,92,699 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
  3. प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,664 क्षेत्रों में 5,11,928 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,82,704 घरों के 15,28,71,225 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
  4. मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है।
  5. प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टारगेटिड टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है।
  6. प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है।
  7. प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से 18.40 करोड़ व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी तथा कोविड-19 के लक्षण मिलने पर उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया है।
  8. प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है।स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है।

Total samples tested till date 31287226,Total samples tested over last 24 hours 115516,Total Positive till date 603527,Total Negative till date 30683699.

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,15,516 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,12,87,226 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 100 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 143 तथा अब तक 5,92,699 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,664 क्षेत्रों में 5,11,928 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,82,704 घरों के 15,28,71,225 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।


अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टारगेटिड टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के केस कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट कम नहीं किये जा रहे हैं।

प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से 18.40 करोड़ व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी तथा कोविड-19 के लक्षण मिलने पर उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है।


श्री सहगल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है। वैक्सीन के लिए लक्षित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि सम्बंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके।श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं।