विनोद कुमार & नन्दराम बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव

93
विनोद कुमार
विनोद कुमार

सपा ने लखनऊ के विनोद कुमार यादव और नन्दराम यादव को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश मनोनीत किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने के बाद नन्दराम यादव&विनोद यादव ने पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश सचिव को कमल यादव,अरविंद यादव , राघवेंद्र तिवारी, सोनू यादव,अरुण कश्यप, राजेश यादव अनूप यादव, सुंदरम सहित उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी। विनोद कुमार & नन्दराम बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव

नन्दराम यादव

विनोद कुमार यादव और नन्दराम यादव ने प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सपा के विचारो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाने का संकल्प भी लिया।नंदराम यादव काफी संघर्ष और जुझारू नेता रहे हैं। यह सभासद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। विनोद यादव की पूर्ण आस्था समाजवादी पार्टि एवं नेताजी में रही और यह पिछड़ों को जोड़ने में सक्रिय रहे हैं। इन्हे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी मजबूत होगी।

सपा में अब पिछड़े वर्ग का दबदबा दिखाई देने लगा है। सपा पिछड़े वर्ग को अहम जिम्मेदारी देने लगी है। अखिलेश यादव अभी से ही पिछड़ों और दलितों को साधने में जुट गए हैं। यह साफ हो गया है कि महंगाई और बेरोजगारी के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव अगड़ा बनाम पिछड़ा का मुद्दा हावी रहेगा। इसी के साथ समाजवादी पार्टी अपने सबसे बड़े विरोध दल बीजेपी को चुनौती देगी।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से तैयार हो गई है। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जरिए अखिलेश यादव ने बड़े स्तर पर पिछड़े और दलितों को साधने का फॉर्मूला निकाल लिया है। विनोद कुमार & नन्दराम बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव