24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 103 नये मामले

87

मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है।प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है।प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी।अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 103 नये मामले।प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 तथा अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया।15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं।8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा चुका है।अब तक 2.95 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.27 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी।

Total samples tested till date 29561480,Total samples tested over last 24 hours 121440,Total Positive till date 6,02,190,Total Negative till date 28959290.

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 103 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 तथा अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है। 15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि सम्बंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके।

अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.27 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।